कड़कड़ाती ठंड में इसी हफ्ते दिल्ली में फिर होगी बारिश, क्यों बिगड़ रहा मौसम का मिजाज

84

कड़कड़ाती ठंड में इसी हफ्ते दिल्ली में फिर होगी बारिश, क्यों बिगड़ रहा मौसम का मिजाज

हाइलाइट्स

  • जनवरी का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 7.6 रहता है
  • 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना,गिरेगा तापमान
  • जनवरी के 16 दिन बीते लेकिन शीतलहर का प्रभाव अब तक नहीं

नई दिल्ली
जनवरी का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर 7.6 रहता है। जबकि दिसंबर में यह 8.3 डिग्री माना जाता है। आमतौर पर दिल्ली में ठंड का प्रचंड रूप दिसंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होता है और जनवरी के तीसरे हफ्ते तक देखने को मिलता है। इसके बाद ठंड का प्रकोप कम होने लगता है। लेकिन यदि जनवरी 2022 को देखें लोगों को रात की ठंड की बजाय दिन की ठंड ने अधिक परेशान किया है। जनवरी के 16 दिन बीत चुके हैं लेकिन रात के समय शीतलहर का प्रभाव अब तक देखने को नहीं मिला है।

जनवरी के 16 दिनों के मौसम को देखें तो यह ठंड जनवरी के करीब तक नहीं पहुंची हैं। न्यूनतम तापमान अब तक छह दिन 10 या इससे अधिक दर्ज किया गया है। जबकि पहले पंद्रह दिनों का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है। स्काईमेट के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते के दौरान कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री कम रह सकता है। लेकिन यह पांच डिग्री के नीचे जाने की संभावना नहीं है। अभी तक जनवरी 2016 सबसे गर्म रही है जब न्यूनतम औसत तापमान 9.2 डिग्री रहा है। जबकि पिछले साल यानी 2021 में सबसे ठंडी जनवरी रही थी जब न्यूनतम औसत तापमान महज 6.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली: सर्दी का सितम और कोरोना की गाइडलाइन, रैन बसेरों में रहने वालों की बढ़ी मुसीबत
यदि आने वाले दिनों की बात करें तो राजधानी में 21 से 22 जनवरी के आसपास बारिश आने की संभावना है। तब तक तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है। 21 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर इजाफा होगा और यह 10 या इससे अधिक तक पहुंच सकता है।

कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रकोप
राजधानी में कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। सोमवार को भी कुछ जगहों पर शीतलहर का प्रभाव रह सकता है। हालांकि कई जगहों पर धूप आने की वजह से लोगों को कुछ राहत भी मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 17.2 रहा, यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 62 से 92 प्रतिशत है।

navbharat times -Delhi Weather News : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, सोमवार को कोहरे की आशंका
वहीं पालम का अधिकतम तापमान महज 14.4, जाफरपुर का 13.5, नरेला का 12.8 डिग्री और मयूर विहार का 14.3 डिग्री रहा। इन सभी जगहों पर शीतलहर का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिलेंगे। मध्यम कोहरा रह सकता है। कुछ जगहों पर दिन के समय शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिगी के आसपास बना रहेगा। 21 व 22 जनवरी को बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link