मैहर के BJP विधायक ने PM को लिखा पत्र, जानें क्या है मामला… | BJP MLA write letter to PM to protect against new variant Omicron of Corona | Patrika News

55


मैहर के BJP विधायक ने PM को लिखा पत्र, जानें क्या है मामला… | BJP MLA write letter to PM to protect against new variant Omicron of Corona | Patrika News

सतना. विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले मैहर के BJP विधायक नारायण मिश्र ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस बार वो कोरोना के संभावित खतरे को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं और उससे बचाव के लिए प्रभावी एहतियाती कदम उठाने को लेकर ही ये पत्र लिखा है।

बता दें कि सतना में सप्ताह भर में दो कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें एक मैहर और दूसरा सतना का है। मैहर में मिला कोरोना पॉजिटिव एलएंडटी कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है, जबकि सतना में जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण को पहुंचा एक आरोपी है। इसके बाद से जिलावासियों में दहशत है।

इसकी जानकारी होते ही मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना के संभावित खतरे से आगाह करते हुए समय रहते माकूल इंतजाम का अनुरोध किया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक ने पत्र में लिखा है कि विगत करीब दो साल से पूरा देश कोरोना की मार झेला रहा है। इससे ज्यादातर लोग आर्थिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित हुए हैं। इस बीमारी ने लोगों से उनका अपना छीन लिया। वो पीड़ आज भी उनके चेहरों पर साफ नजर आती है। विधायक त्रिपाठी ने लिखा है कि पूर्व की दिक्कतों पर गौर फरमाते हुए कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा बंद की जानी चाहिए। साथ ही विदेशों से आने वाले विदेशियों के आने-जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए ताकि हम इस पर मजबूती के साथ विजय पा सकें।



Source link