2 दिसंबर को ललितपुर आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Visit to Lalitpur on 2nd December | Patrika News

125


2 दिसंबर को ललितपुर आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव | Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Visit to Lalitpur on 2nd December | Patrika News

ललितपुर. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तीन दिवसीय बुंदेलखंड के दौरे पर हैं। गुरुवार दो दिसंबर को वह ललितपुर आएंगे और तीन दिसंबर को झांसी में विजय रथ से रखकर लखनऊ कूच करेंगे। ललितपुर जनपद में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रोटोकॉल के आधार पर गुरुवार सुबह 11 बजे अखिलेश का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। जहां से वह शहर के ऐतिहासिक धार्मिक आस्था स्थल तुवन मंदिर जाकर भगवान हनुमान के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा अध्यक्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। पुलिस विभाग द्वारा 4 सीओ और 17 इंस्पेक्टर के साथ साथ 55 दरोगा, 200 सिपाही, 27 महिला कांस्टेबल, 12 टीपी और 3 फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के दर्शन की बदली व्यवस्था, 13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, रुकेंगे तीन दिन

ये भी पढ़ें: आज से पीएम फसल बीमा योजना सप्ताह का आगाज, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे शुरुआत



Source link