54 साल बाद मिला संतान सुख, 74 साल की महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार

2035

74 साल के करीब की बुजुर्ग महिला के द्वारा जुडवां बच्चों को जन्म देने की खबर को सुनकर कुछ अजीब लगता है। मगर ये सच है। मामला हैदराबाद का है, जहां एक परिवार की सूनी गोद भर गई। ये कोई ईश्वरीय करिश्मा नहीं है बल्कि विज्ञान का चमत्कार है।

old woman gave birth to twins 1 -

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापतीर्पाडू की रहने वाली मंगायम्मा और उनके पति वाई राजा राव के घर पर दो जुड़वां बच्चों की किलकारी गूंजी है। बता दें कि महिला और उनके पति की शादी के 54 साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी। एक लंबे इंतजार के बाद दोनों ने आईवीएफ का सहारा लिया।

इसके बाद पिछले साल के अंत में नर्सिंग होम में दोनों ने गुंटूर के आईवीएफ विशेषज्ञों से संपर्क किया और इस गुरुवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि मंगयम्मा ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के जरिए गर्भ धारण किया था और उनकी गोद में एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चे आ गए।

old woman gave birth to twins 2 -

इस पूरे वाक्यात पर डॉक्टरों की टीम का लीड कर रहे डॉक्टर उमाशंकर ने बताया कि मंगयम्मा का चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया। उन्होंने जुडवां बच्चों को जन्म दिया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर मंगायम्मा के स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए थे। फिर नर्सिंग होम ने प्रसव से पहले दंपती का सत्कार किया जिसके बाद मंगयम्मा ने बच्चों को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें : मजदूर ने अपनी कला से 6 गज की जमीन पर बना दिया 16 गज का मकान, इतने कमरे और यहां है ये घर