फिर एक बार- सरेआम हुई किसी की आबरू बेज़ार

190

देश में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है| आयें दिन रेप की एक नयी घटना  देश के एक नए कोने से सामने आती है| और सामूहिक बलात्कार की यह दिल देहला देने वाली कहानी सामने आई है गोवा से |

गोवा में लड़की के साथ गैंग रेप
दरअसल दक्षिण गोवा में समुद्र किनारे एक युवती से से तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया | आपको बता दें कि लड़की सेर्नाबतिम बीच पर अपने प्रेमी के साथ टहलने गयी थी |वहीँ आरोपियों ने प्रेमी जोड़े को उसी बीच पर रोका | उन्होंने युवती और युवक दोनों के कपडे उतरवा दिए और उनकी उस अवस्था में तस्वीरे खींच ली| और उनसे रुपयों की मांग करने लगे |जिसके बाद उन्होंने लड़की का बलात्कार उसके प्रेमी के सामने किया |युवती की उम्र तकरीबन 20 वर्ष की बताई जा रही है |

20 year old girl allegedly gang raped in front of boyfriend at south goa beach 1 news4social -

नहीं हुई है आरोपियों की शिनाख्त 
अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है| दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने कहा कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है | पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है| गवास ने कहा कि पुलिस कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है |

आखिर कब तक ?
जिस रफ़्तार से देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है है ,आये दिन किसी बच्ची या महिला की इज्ज़त यूँ ही तार -तार होती है| और हम बस तमाशा देखते है |कब तक लड़कियां इस डर के सायें में जियेंगी ? क्या कभी इन दरिंदों के अन्दर का इंसान जागेगा ? ऐसा लग रहा है ,जैसे बलात्कार की घटनाएं कितनी आम हो गयी हो कि हमने अखबारों की सुर्खियाँ पढ़ के रियेक्ट करना छोड़ दिया है |आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा ?आखिर कब तक ?