चलती ट्रेन में की गयी महिला से रेप की कोशिश, बगल की बोगी में बैठा था आरपीएफ जवान

344

रेप की घटना इतनी आम हो गयी है जैसे कोई प्रेस रिलीज़ हो। हम एक खबर पढ़कर उठ भी नही पाते कि तब तक रेप का एक नया समाचार आ जाता है। ताज़ा मामला चेन्नई का है। लेकिन ये और मामलों से थोड़ा अलग और सुकूनदेह है। चेन्नई में चलती ट्रेन में एक 25 साल की महिला के साथ छेड़खानी और फिर दुष्कर्म का प्रयास करने की कोशिश की गयी।

घटना चेन्नई की लोकल ट्रेन की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला वेलेचेरी से बीच रोड स्टेशन जा रही थी, तभी ट्रेन में सवार एक मनचले ने पहले उसके साथ छेड़खानी की और फिर दुष्कर्म का प्रयास भी किया। अचानक हुए इस हमले के बाद महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर दूसरी बोगी में बैठे रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने महिला को इस दरिेंदे की चंगुल से आज़ाद कराया।

बताया जा रहा है कि सोमवार को घटना के वक़्त पीड़िता ‘महिला बोगी’ में अकेले सफर कर रही थी। उसे अकेला पाकर सत्यराज नाम के एक शख्स ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने चिल्ला कर मदद के लिए आवाज़ लगाई। उस वक्त दूसरी बोगी में मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान शिवाजी ने महिला की चीख सुनी और तुरंत चौकन्ने हो गए। लेकिन उस वक्त ट्रेन चल रही थी लिहाजा सुरक्षाकर्मी का महिला के पास पहुंच पाना संभव नहीं था। लेकिन जैसे ही ट्रेन पार्क स्टेशन पर रुकी, रेलवे सुरक्षा बल का यह जवान फुर्ती से महिला बोगी में जा पहुंचा और आरोपी सत्यराज को रंगे हाथों धर दबोचा।

chennai police 2 news4social -

दुष्कर्म के प्रयास के दौरान सत्यराज ने महिला के साथ मारपीट भी की थी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और वो बदहवासी की हालत में थी। सुरक्षाकर्मी ने पहले ही आरपीएफ को अलर्ट कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं महिला को तुंरत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। महिला ने कहा कि अगर पुलिस के जवान वहां नहीं आते तो शायद उसकी जान चली जाती। महिला ने मामले के आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी और महिला के साथ कोई ऐसा करने से पहले डरे।