BJP ने सरयू राय सहित 20 नेताओं को भी किया 6 वर्ष के लिए निष्कासित

357
BJP

भारतीय जनता पार्टी ने सख्ती बरतते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सरयू राय समेत 20 प्रदेश नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है. इस बात की जानकारी सोमवार रात को प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश द्वारा दी गई.

उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश के अनुसार पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल एवं अमित यादव को पार्टी के निर्णयों के खिलाफ काम करने पर ऐसा किया है.

LKJHG 1 -

पार्टी के संविधान विरोधी कार्यों के लिये जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डीडी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, हजारीबाग एवम् रामगढ़ से सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक तथा त्रिभुवन प्रसाद की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को छह वर्षों के लिये समाप्त कर दिया हैं.

यह भी पढ़ें : प्याज के बाद अब पेट्रोल और डीजल भी हुआ महंगा !

सरयू राय ने अपना टिकट काटे जाने से नाराजगी जताई है, इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही जिम्मेदार माना है बताते चले कि उनके खिलाफ मोर्चा खोलकर तथा उनके खिलाफ वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे.