बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र – जाने क्यों है खास

171
BJP1.JPG
BJP1.JPG

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरो शोरो से चल रहा है, हर पार्टी का उम्मीदवार अपने अपने स्तर पर आम जनता को ढेरे सारे वादे कर रहा की अगर उनकी सरकार महाराष्ट्र में बनती है तो ऐसे क्या मुद्दे होंगे जिस पर सरकार काम करेगी और आम जनता को अधिकतम फायदा पहुँचेगा।

अब बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र ले कर हाज़िर है, संकल्प पत्र में तमाम ऐसे कार्य करने का उल्लेख किया गया है जिससे आम जनता की हालत में सुधार लाया जा सके। संकल्प पत्र में महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने का वादा किया गया है, साथ ही पांच साल में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया गया है साथ ही वादा किया गया है कि भाजपा वीर सावरकर, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया गया है।

घोषणा पत्र की बात की जाए तो आने वाले 5 वर्षों me कृषि में लगने वाली बिजली को सौर ऊर्जा पर आधारित करके किसानों को दिन में 12 घंटे से अधिक बिजली पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे, 2022 तक प्रत्येक घर के लिए पीने का शुद्ध पानी, भारत नेट और महाराष्ट्र नेट के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र को इंटरनेट से जोड़ेंगे, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना से कोई भी वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा , आने वाले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरियों का निर्माण किया जायेगा, सड़को का भी निर्माण होगा और मूलभूत सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश। संकल्प पत्र में महिलाओं के बारे में भी सोचा गया है और उनके लिए -1 करोड़ परिवारों को महिला बचत समूह से जोड़कर रोजगार के विशेष अवसर उपलब्ध करने का वादा किया गया है, कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पश्चिम महाराष्ट्र के स्थाई सूखे भाग में लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें : दशहरे के दिन भी जारी रही राजनीति सियासत

महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा जहां शिवसेना और आरपीआई के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ गठबंधन किया है। महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनावी नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।