भाजपा ने कहा- बंगाल बना अफगानिस्तान, दीदी राज में सब खौफ में

182

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक फिर से हमलावर हो गई है और  उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कला, साहित्य, दर्शन, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम वाले इस राज्य को अफगानिस्तान में तब्दील कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने कहा, सीएम ममता बनर्जी कहती थीं कि वह दार्जिलिंग को स्विट्जरलैंड, दीघा को गोवा और कोलकाता को लंदन बना देंगी, लेकिन आज हालत यह कि उन्होंने बंगाल को अफगानिस्तान में तब्दील कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कलाकार, डॉक्टर, वकील, पत्रकार सभी सत्ता से भयभीत हैं।

BJP 1 1 -

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एक समसामयिक पत्रिका का विमोचन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि राज्य में समाज को राजनीतिक कबीलों में बांट कर खूनी खेल खेला जा रहा है। वहीं बंगाल राज्य के लिए भाजपा के दृष्टिकोण पर कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन बल्कि सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है।

बता दें कि हाल ही में देश में हुए लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी के किले बंगाल में सेंध लगाई। 2014 के चुनाव में 2 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 18 के आंकड़ें तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें : मानो ना मानो ये 10 काम तो हर शख्स करता है