साध्वी ने उठाया भोपाल जेल मुद्दा, कहा- नहीं है ये सुविधा

217

संसद में चल रही कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा पहुंची भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल जेल संबंधित विषय उठाया और जेल में सजा काटने के दौरान के अपने अनुभव को साझा किया।

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद ने भोपाल केन्द्रीय जेल में सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा, वहां इलाज के लिए डॉक्टर नहीं आते। कैदी महिलाओं के साथ रहने वाले बच्चों का भी खयाल नहीं रखा जाता। साध्वी ने कहा कि जबकि उन बच्चों का तो कोई अपराध भी नहीं होता।  आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जेल में नर्स तक की तैनाती नहीं है, जो प्राथमिक चिकित्सा तक मुहैया कराकर अस्पताल भेज सके।

Sadhvi Pragya Thakur 1 -

भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर ने बच्चों को दिए जाने वाले आहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जेल में पोषक आहार तक नहीं मिल पाता। प्रोटीन और विटामिन जैसे आवश्यक तत्व नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान में किसी को भी जेल भेज रही है और जेल जाते ही पहले कैदी की पिटाई की जाती है और यह कानून अवैध है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि जेल में लगभग 3000 पुरुष और 150 महिला कैदी हैं। जेल में उनके 25 बच्चे भी रहते हैं, लेकिन बीमार होने की स्थिति में उनका इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं है।

ये भी पढ़ें : बीजेपी नेता प्रदीप जोशी की एक लड़के के साथ रासलीला, वीडियो हुआ वायरल