भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का निधन, इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

322
madan lal saini

राजस्थान इकाई के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन लाल सैनी अब नहीं रहे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रखा गया है। उनके निधन पर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी।

एक साल से ज़्यादा वक़्त तक अध्यक्ष के तौर पर प्रदेश की कमान संभालने वाले सैनी के निधन की वजह से भाजपा ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक दलों के नेता लगातार पहुंच रहे हैं। सोमवार रात को निधन हो जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उपराष्ट्रपति वकैंया नायडू समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताया।

BJP 1 1 -

मदन लाल सैनी का जन्म सीकर के राधाकृष्णपुरा में 13 जुलाई, 1943 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ में विशेष कार्य किया। वे गुढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 1990 में विधायक चुने गए। वे चार अप्रेल, 2018 को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए। उनको जून, 2018 में प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई। प्रदेश में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा गया। उनके एक बेटा और छह बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें : राजस्थान की आदिवासी महिला के साथ बलात्कार के बाद जहर देकर मारा गया