BPL 2022: आंद्रे रसेल की फूटी किस्मत, क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब रनआउट | BPL 2022 Andre Russell run out in Bangladesh Premier League | Patrika News

115


BPL 2022: आंद्रे रसेल की फूटी किस्मत, क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब रनआउट | BPL 2022 Andre Russell run out in Bangladesh Premier League | Patrika News

Andre Russell के साथ Bangladesh Premier League में खेले गए मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ शायद ही क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी हुआ हो। BPL में ढाका की ओर से खेलते हुए आंद्रे रसेल अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए।

Updated: January 21, 2022 09:15:19 pm

Bangladesh Premier League: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है मैदान पर कब क्या हो जाए कोई भी इस बारे में नहीं कह सकता है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल (Andre Russell) के साथ जो हुआ वो शायद ही क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज के साथ हुआ हो। मैदान पर आपने खिलाड़ियों को अनके प्रकार से रनआउट होते हुए देखा होगा लेकिन, जिस तरह से आंद्रे रसेल रनआउट हुए उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे अभागा बल्लेबाज कहा जा सकता है। BPL में ढाका की ओर से खेल रहे बल्लेबाज़ आंद्रे रसेल अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Andre Russell run out

दरअसल हुआ यूं कि, परेरा द्वारा फेंके जा रहे 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल ने सिंगल लेने की कोशिश की। आंद्रे रसेल ने गेंद को खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन, यहां पर डेंजर एंड पर वो नहीं बल्कि महमूदुल्लाह दौड़ रहे थे। महमूदुल्लाह के रन आउट होने की पूरी संभावना थी और फिल्डर ने थ्रो भी उन्हीं के एंड पर किया था। लेकिन, इसके बाद जो हुआ उसपर यकीन कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा।

टाइगर्स के फील्डर मेहदी हसन ने थ्रो किया और गेंद सीधा स्ट्राइकर छोर की दिशा वाले स्टंप पर लगा। आंद्रे रसेल निश्चिंत होकर अपने पार्टनर को देख रहे थे क्योंकि थ्रो उनके एंड पर नहीं हुआ था। लेकिन, इसके बाद करिश्मा हुआ गेंद स्ट्राइकर छोर वाले स्टंप्स से टकराई और उसके बाद सीधा नॉन स्ट्राइकर छोर वाले स्टंप्स से भी टकरा गई।

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत हुए ‘ब्रेन फेड’ का शिकार, केएल राहुल ने बीच मैदान दिखाई आंख

यह अनोखा नजारा था मामला काफी क्लोज था थर्ड अंपायर को फैसला सुनाने के लिए कहा गया। टीवी रिप्ले में देखने पर पता चला कि महमूदुल्लाह तो अपनी क्रीज में पहुंच चुके हैं लेकिन, आंद्रे रसेल क्रीज से थोड़ा दूर रह गए हैं। इस तरह से उन्हें रनआउट दिया गया। इस तरह से रनआउट होने वाले शायद वो क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी हों।

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत का सिक्स देखकर डांस करने लगे विराट कोहली

newsletter

अगली खबर

right-arrow





Source link