अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड में पहले से ही बहोत ही चर्चा का विषय बन रही है | ये फिल्म 2019 में रिलीज होने वाली है | इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट पहली बार स्क्रीन शेअर करते नजर आएंगे | हाल ही में करण जोहर ने ट्विटर पर इस फिल्म के नाम सहित अन्य जानकारी दी थी | इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे |
ब्रह्मास्त्र फिल्म का निर्माण तीन अलग अलग पार्ट्स में होगा | जिसका पहला पार्ट 2019 में रिलीज होगा | कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 100 करोड़ रुपयों की लागत से बनाई जाएगी | डीएनए के रिपोर्ट के मुताबिक करण जोहर ब्रह्मास्त्र को भव्य बनाना चाहते है | करण ने अपने टीम को कहा है कि वे बजट की चिंता ना करे | ये फिल्म का बजट 100 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है | ये फिल्म करण जोहर की अब तक की सबसे बिग बजट फिल्म होगी |
ब्रह्मास्त्र एक साइन्स-फिक्शन ड्रामा पर आधारित होगी | इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले है | अयान मुखर्जी ने कहा कि ये एक एक्शन फिल्म होगी | इसके लिए घुड़ सवारी, जिनमैस्टिक, फाइटिंग जैसे स्पोर्ट्स रणबीर को सिखने होंगे |