Budget session 2020 की होने जा रही है शुरुआत- आम जनता के लिए क्या है खास ?

303
BUDGET
BUDGET

शुक्रवार से बजट सत्र के पहले चरण कि शुरुआत होने जा रही है। 11 फरवरी तक बजट सत्र का पहला चरण चलेगा। इसके बाद एक अंतराल के बाद इसका दूसरा हिस्सा 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आर्थिक सर्वेक्षण को पेश करेगी। बजट सत्र 2020 में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे। इस बार आर्थिक मुद्दों पर ज्यादा जोर डाला जाएगा। वैश्विक-आर्थिक स्थितियों में भारत कैसे लाभ पहुंचाया जाये इस पर भी संसद में बहस की जाएगी।

ऐसी भी खबर सामने आरही है की विपक्षी पार्टी सरकार को CAA , महंगाई जैसे कई मुद्दे पर निशाना साध सकती है। प्रधानमंत्री मधि की तरफ से विपक्ष पार्टियों को अपील की गई है कि उनकी सरकार वैश्विक परिवेश का अधिकतम लाभ भारत को मिले हमेशा से यही कोशिश रही है और दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित, महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश की है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा की दोनों सदन में आर्थिक विषयों पर, लोगों को सशक्त करने पर बहुत व्यापक चर्चा हो. अधिक अच्छी चर्चा हो इस पर ज्यादा जोर डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें : IMF प्रमुख, “भारत में छायी मंदी अस्थायी है,”

कांग्रेस ने संसद भवन में बजट सत्र शुरू होने से पहले गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और यह प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रही थी। इस प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद के अलावा राहुल गांधी भी मौजूद थे।