कार्रवाई: MLA अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज, घर से मिली थी AK-47 और ग्रेनेड

853

बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जहां विधायक अनंत सिंह के घर से AK-47 और ग्रेनेड बरामद होने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि कल विधायक अनंत सिंह के घर से छापेमारी में राइफल और ग्रेनेड बरामद हुई। पुलिस ने छापेमारी करते हुए ये बड़ी कार्रवाई की।

बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस ने आर्म एक्ट, गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) एक्ट और विस्फोटक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा उनके आवास पर की गई छापेमारी बंदूक और ग्रेनेड मिले। यह पहली बार नहीं है जब अनंत सिंह के यहां हथियार बरामद हुए हैं। इससे पहले 2006 में अनंत सिंह का बंदूक लहराते हुए वीडियो सामने आया था। ताजा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मगर अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये हथियार कहां से आए।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शु्क्रवार सुबह भारी तादाद में पुलिसकर्मी अनंत सिंह के पैतृक गांव लदवां पहुंचे। उनके घर को पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से घेर लिया। हालांकि उस समय अनंत सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर में मौजूद लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी गयी। किसी को भी उस ओर जाने नहीं दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि अनंत सिंह के घऱ की दीवारों को तोड़ा गया।

ये भी पढ़ें: 3 तलाक के मोदी सरकार फैसले पर भड़के जेडीयू नेता, कहा- हम…