दुनियाँ के कुछ ऐसे देश जहां बिना वीजा के घूम सकते है भारतीय ।

881

भारत में दुनिया घूमना फिरना अक्सर लोगो का शौंक होता है मगर कुछ अधिकृत कारणों की वजह से हम दुनिया के कुछ देशो में नहीं जा पाते मगर कुछ ऐसे भी देश जहाँ जहाँ जाने के लिए आपको किसी भी तरह का खर्च या अधिकृत औपचारिकता का पालन करने की आवश्यकता नहीं है, तो आइयें जानते है ऐसे देशो के बारे में जहाँ जाने के लिए आप को किसी तरह का वीजा या पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है ।

नेपाल
नेपाल जाने के लिए भारतीयों को किसी पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं है, भातीय लोग केवल एक परिचय पत्र के माध्यम से भी नेपाल जा सकते है।

भूटान
भूटान जाने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट की आवश्यकता तो होती है मगर वीजा की कोई जरूरत नहीं होती। भूटान की सैर के लिए भी हम बिना खर्चा किये भूटान जा सकते है।

इंडोनेशिया
टूरिज्म की दृष्टि से समस्त संसार में प्रसिद्ध देश इंडोनेशिया में भी जाने के लिए हम भारतीयों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं है मगर यहां भारतीय केवल 30 दिन के वीजा पर ही जा सकते है जो कि टूरिज्म उद्देश्य के लिए ही होता है।

फिजी
फिजी भी टूरिज्म के लिए एक प्रसिद्ध देश है, यहाँ भारतीय निवासियों की संख्या भी ज्यादा पाई जाती है। यहाँ हिंदी भाषा का प्रयोग भी होता है।

मालद्वीप
एशिया का सबसे खूबसूरत देश माना जाने वाला मालद्वीप देश पूरे विश्व में अपनी टूरिज्म आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय लोग यहाँ छुट्टियां मनाने जाते है। यहाँ भी हम तीन महीनो के लिए बिना किसी खर्च के रह सकते है।

फिलस्तीन
अपनी संस्कृति और धार्मिक स्थल के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध होने वाले फिलस्तीन देश में भी भारतीय बिना किसी परेशानी के जा सकते है। मगर समुद्री रास्ते से जाने की आज्ञा नहीं है।

इक्वेडर
दक्षिण अमेरिका के महत्वपूर्ण देशो में से एक माना गया देश इक्वेडर में भी भारतीयों को जाने के लिए वीजा के जा सकते है और 90 दिनों के लिए रह सकते है।

श्रीलंका
भारतीयों को श्रीलंका जाने के लिए भी किसी वीजा की आवश्यकता नहीं है मगर श्रीलंका जाने के लिए हम भारतीयों को एक स्पेशल परमिट की जरूरत होती है।

सिपरस
यूरोप का एक छोटा सा देश सिपरस जहाँ भारतीय बिना वीजा के जा सकते है, मगर बिना वीजा हम सिपरस के उत्तरी भाग में ही जा सकते है और 90 दिन तक रुक सकते है।