दिल्ली ने पिछले एक साल में खोये तीन मुख्यमंत्री, तीनों में रहा अजीब संयोग

332
http://news4social.com/?p=54594

पिछले एक साल में दिल्ली ने अपने तीन मुख्यमंत्री खो दिए। दिल्ली के इस समय वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हैं। पहले मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित की मृत्यु कुछ दिनों पहले हो गयी थी। पिछले एक महीने में दिल्ली ने अपने दो मुख्यमंत्री खो दिये। आइये जानते हैं तीसरा मुख्यमंत्री कौन है और सुषमा स्वराज जी कब दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थी-

सुषमा स्वराज अक्टूबर-दिसंबर 1998 से थोड़े समय के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी। स्वराज का मंगलवार रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

तीन बार की मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण इसी साल जुलाई में हुआ था। दिल्ली की मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचने वाली सुषमा पहली महिला थीं।

1993-96 तक मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का भी पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

इस हिसाब से दिल्ली ने पिछले एक साल में अपने 3 मुख्यमंत्री खो दिए।

तीन बार की मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण इसी साल जुलाई में हुआ था। एक महीने के भीतर ही दीक्षित और स्वराज की मौत हो गई। 1993-96 तक मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का भी पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

Delhi 1 -

तीनों के बीच रहा अजीब संयोग

यह अजीब संयोग यह है कि मदन लाल खुराना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज तीनों का रिश्ता पंजाब से रहा है। मदन लाल खुराना का जन्म पंजाब (पाकिस्तान) में हुआ था। शीला दीक्षित का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वहीं सुषमा स्वराज का जन्म अंबाला (फिलहाल हरियाणा में, विभाजन से पहले यह पंजाब में था) में हुआ था। बाद में ये तीनों दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।

यह भी पढ़ें: नहीं रही सुषमा स्वराज दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

एक अजीब संयोग यह भी है कि तीनो नेता केंद्रीय मंत्री भी रहे। एक अजीब संयोग यह भी है कि शीला दीक्षित और मदन लाल खुराना की मौत शनिवार के दिन हुई। वहीं सुषमा स्वराज और मदन लाल की मृत्यु रात के समय हुई। शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज की मौत कार्डिएक अटैक के कारण हुई।