धनतेरस के दिन घर की ऐसे करे सफाई, तभी होगा धन का लाभ

502
Dhanteras 2019
Dhanteras 2019

साल का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली आने वाली है। दिवाली से पहले लोग अपने अपने घरों की सफाई करते हैं। दिवाली से पहले धनतेरस मनाने का रिवाज है। धनतेरस का त्यौहार दिवाली से पहले पड़ता है। इस त्यौहार का भी खास महत्व है। इस दिन धन के देवता धन्वन्तरी के अलावा कुबेर और लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस लोग बर्तन भी खरीदते हैं।

देव धनवन्‍तरी को धन के साथ-साथ स्वास्थ्य से भी जोड़कर देखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान धनवन्‍तरी की पूजा करने से किस्मत चमक जाती है। भगवान धनवन्‍तरी को प्रसन्न करने के लिए घर के कुछ खास हिस्सों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। आइए जानते हैं कि घर के उन हिस्सों के बारे में जहां सफाई करने से लक्ष्मी देवी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपकी आमदनी और धन दौलत में बढ़ोतरी होगी।

SAfai -

दिवाली के लिए घर की सफाई होनी तो जरूरी है ही इसके अलावा धनतेरस के दिन सुबह उठकर घर के नॉर्थईस्ट जोन यानी ईशान कोण, घर के ईस्ट जोन यानी पूर्व, घर के नॉर्थ जोन यानी उत्तर दिशा को जरूर साफ करें।

इसके अलावा इन कोनों को साफ़ करने के बाद घर के बीचो बीच यानी ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें।

अच्छी तरह से साफ़ कर लेने के बाद घर में गंगा जल छिड़कना चाहिए। एक बर्तन में गंगा जल लेकर उसे घर के उत्तर में छिड़कें और साथ ही साथ गंगा जल की कुछ बूंदें अपने घर की तिजोरी पर छिड़कें जहां आप अपनी पूंजी रखते हैं। इससे कुबेर का स्वागत होता है और आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

Safai1 -

घर को साफ़ कर लेने के बाद एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए वह है झाड़ू। झाड़ू को कभी भी ऐसी जगह पर न रखें जहाँ यह किसी को दिखाई दे। झाड़ू को हमेशा छुपाकर और लिटाकर ही रखें। खड़ी और उजागर झाड़ू संपत्ति के विनाश का प्रतीक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: क्यों है हिन्दू समाज में दिवाली का महत्व, जाने गणेश – लक्ष्मी के पूजन की विधि

धन तेरस की शाम को घर में पांच दीपक जलाएं और फिर एक दीपक अपने घर के मंदिर, एक तुलसी, एक पानी के मटके, और दो दीपक दरवाजे पर रखें। धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा यमदेव के नाम का दीपक भी अवश्य जलाएं। यमराज के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।