क्षेत्रीय समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों नें हाईवे पर लगाया जाम

212

महोबा में लोगों ने क्षेत्रिया विकास न होने पर हाईवे जाम कर दिया। लोगों नें शिकायत लगाई की उनको बिजली, पानी और सड़क जैसे मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रहीं हैं। हजारों की तादाद में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों नें कानपुर सागर हाईवे में जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ़ वाहन फस गए। स्थानीय प्रशासन नें लोगों से बात करके बाद में जाम खुलवा दिया। हाईवे पर जाम तक़रीबन 2 घंटों तक रहा था।

यह भी पढ़ें : महोबा: मझगवां और कबराई बांध के बाद क्षेत्र के इस बांध पर बचा सिर्फ 15 सेमी पानी

mahoba 1 news4social -

विकास न होने पर लोगों का नारकिय जीवन बना हैं।

लोगों नें कहा की उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कईं बार स्थानिय प्रशासन से गुहार लगाई। लेकिन इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। लोगों नें कहा की मूलभूत सुविधाएं न होने से उनका जीना मुश्किल हो गया है। समस्या से परेशान लोगों नें मजबूरी में आकर हाईवे को जाम करना ठीक समझा। लोगों नें सड़कों पर पत्थर और कटीले चीजे रखकर जाम लगा दिया। लोगों नें प्रशासन के ख़िलाफ़ भी नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें : महोबा में 17 अगस्त को होंगे रिक्त ग्राम पंचायत के चुनाव और 20 को होगी मतगणना

लोगों के द्रारा हाईवे जाम किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आई और पुलिस बल के साथ लोगों को समझाने लगी। बड़ी मुश्किल से लोगों नें जब पुलिस की बात मानी तब जाकर लोग हाईवे से हटे और जाम ख़त्म हो पाया हुआ। जाम में बच्चों नें भी दिलचस्पी दिखाई बच्चों नें कहा की 2 हजार लोगों के इस गांव में मूलभूत सुविधा भी नहीं है ग्रामीणों को शौचालय व आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

यह भी पढ़ें : महोबा- पूर्व सपा जिलाध्यक्षा बाबू मंसूरी के बेटे समेत तीन लोगों पर छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज