कानपूर में एक घर में विस्फोट, अब तक दो की मौत

292

कानपूर जिले के महाराजपुर में रघुनाथ सिंह के घर दोपहर 1 बजे के करीब जोर से विस्फोट हो गया | ये धमाका इतना बड़ा था की आस पास के 7 मकानों में भी नुकसान हुआ है | मलबे में रघुनाथ सिंह के बेटे नीरज समेत दो शव निकाले जा चुके है | कई शव दबे होने की आशंका है | लखनऊ से तुरंत एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है |

आईटीबीपी के जवान और पुलिस बचाव कार्य में लगे हुए है | दरअसल घटना स्थल पर मदत पहुँचने में देरी हो रही है | जिस गली में वो बिल्डिंग है वो छोटी होने की वजह से वहा एम्ब्युलेंस और जेसीबी पहुँच नहीं पा रही है | ये विस्फोट कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है |