जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

694
news
जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 25 सितम्बर 2020 शुक्रवर- आश्विन मास (अधिक) शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 6-43 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- पूर्वाषाढा नक्षत्र शाम 6-32 बजे तक रहेगा फिर उतराषाढा नक्षत्र शुरू होगा- शोभन योग शाम 8-39 बजे तक रहेगा- बालव करण सुबह 6-48 बजे तक रहेगा फिर अतिगंड करण शुरू होगा- चंद्रमा धनु राशी में मध्यरात्रि 12-42 बजे तक रहेगा फिर मकर राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन में 10-59 बजे से 12-29 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-05 बजे से 12-53 बजे तक रहेगा- रवि योग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-28 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-31 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन भाग्य से सफलता प्रदान करवाने वाला बन गया है इसलिए आज आप अपने पुराने रुके अटके कामको पुनः शुरू करे वह जल्दी पुरे हो जायेगे | आज आप अपने फसे हुए पैसे को भी मांगकर देखे वापस आने के योग बन गए है |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा जितनी मेहनत करेगे उतना लाभ मिलेगा | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और आज बिना जानकारी के किसी नए काम में हाथ न डाले | आज आप कोई निर्णय अकेले करने से बचे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा और मानसिक संतुष्टि प्रदान करने वाला है | आज आप प्रेम प्यार की बातो में रूचि रखेगे और आपका मन अपोजिटलिंगी के प्रति आकर्षित रहेगा | अपने प्रेम प्यार का प्रपोजल आज भेज सकते है या दे सकते है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन साधारण है हालाँकि ऐसा कुछ बड़ा हानि या नुक्सान तो नहीं दिखाई दे रहा मगर फिर भी अगर आज आप सावधानी से काम करे तो अच्छा और एक बात आज अपने मन की बात किसी को न कहे |

astrological consultancy services 500x500 13 -
non fi


सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सुबह सवेरे ही कोई नयी सुचना या शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी और दोपहर तक आपका कोई काम भी बन सकता है जो आपको कुछ आगे ले जाए | आज आर्थिक लाभ होने के योग है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | गौचर के अनुसार आज का दिन आपको कुछ अलग हट कर काम करने को प्रोत्साहित करेगा | जो काम पिछले दिनों शुरू किया उसका लाभ अब मिलेगा | आपके शत्रु आज हार मान सकते है |
तुला- आपके लिए आज का दिन शुभ परिणाम के साथ साथ आपकी कीर्ति को भी बढाने वाला होगा | लोगो में आपके कार्य करने की चर्चा हो सकती है | आज आपका जोश और उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा और आज यात्रा करना चाहे तो कर सकते है |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आय के नए रस्ते खुलेगे तो दूसरी तारफ काम भी आपका आगे से आगे बढेगा | सगे प्रसंगी से मुलाक़ात होगी | आज आप जो भी छोटे बड़े काम करेगे उसमे सफलता के आसार बने हुए है | धनलाभ भी होगा |

rashifal 1 12 -


धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और सफलता प्रदान करने वाला है | आज आप जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | नया काम शुरू कर सकते है या नए काम की तेयारी या योजना बनायेगे तो सफल हो जायेगे |
मकर- आपके लिए आज का दिन खर्चीला है और मानसिक कष्ट या तनाव पैदा करने वाला हो ऐसा प्रतीत हो रहा है | आज आप कोई नया इन्वेस्ट न करे और न ही आज किसी पर गुस्सा करे वर्ना मान हानि होने का भय रहेगा | यात्रा को टालना ठीक रहेगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभफल देने वाला है | आज का गौचर आपको आर्थिक उन्नति और कार्यो में सफलता प्रदान करने वाला है | नए काम को आज शुरू करे और कोई व्यापारिक यात्रा पर जाना हो तो आज जा सकते है पूरा लाभ मिल जायेगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है और आपके कार्य में विस्तर करने वाला है | अगर आप कोई बदलाव या कार्य में फेरबदल करना चाहते है तो आज कर सकते है | अपने पिता की सेहत का ख्याल रखे और उनसे सलाह मशविरा भी ले लाभ होगा |

यह भी पढ़ें :LOC और LAC में क्या अंतर है?