लड़की ने कैब ड्राइवर के साथ की ऐसी हरकत की आफत आ गई

765
लड़की ने कैब ड्राइवर के साथ की ऐसी हरकत की आफत आ गई

अक्सर कैब चालक द्वारा सवारियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कैब सेवा की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी होता है इसका एकदम उलटा, यानी कोई सवारी ऐसी हरकत कर बैठती है, जिस पर उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।  आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की कैब के अंदर ऐसी करतूत कर बैठती है जिससे सभी उसकी इस हरकत पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में अमेरिका के ब्रुकलिन में एक कैब में पीछे की सीट पर दो लड़कियां और एक लड़का बैठा हुआ है। कुछ ही देर में बीच में बैठी हुई लड़की कैब में रखे टिप बॉक्स में से पैसे चुरा लेती है और एक जगह कैब रुकने पर तीनों सवारी चुपचाप कैब से निकल कर भाग जाते हैं।

UBER 2 -

इन लड़कियों की यह शर्मनाक हरकत गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गई। लड़की की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लड़की को पहचान लिया गया। लड़की का नाम गैब्रिएल कैनालेस बताया जा रहा है। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक, ड्राइवर ने इस घटना की जानकारी अपनी कंपनी को दी। कैब उबर कंपनी की थी। उबर ने उस लड़की का नाम काली सूची में डाल दिया है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 9.30 लाख लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।