भूखमरी में भारत की स्थिति उत्तर कोरिया, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी बदतर

418

राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था विकास पागल हो गया है, शुक्रवार, को अहमदाबाद में अमित शाह ने कहा हम विकास करने वाले हैं, विकास को पागल बताने वाले नहीं। लेकिन सही मायनों में तो भारत का विकास भूखा है। जैसा कि हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनकी उन्नति में ही देश की उन्नति अर्थात विकास संभव है। अब ग्लोबल हंगर इंडेक्स की मानें तो कुछ देशों को छोड़कर हमरे यहां सबसे ज्यादा भूखमरी और कुपोषण है। तो ये सिद्ध हुआ ना कि विकास भूखमरी का शिकार हो गया है।

IMG 13102017 122425 0 -

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक ख़बर के अनुसार, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति, उत्तर कोरिया, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी ख़राब है।

IMG 13102017 122458 0 -

दुनियाभर के विकासशील देशों में भुखमरी की समस्या पर इंटरनेशनल फ़ूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से हर साल जारी की जाने वाली रिपोर्ट में 119 देशों में भारत 100वें पायदान पर है।

IMG 13102017 122913 0 -

एशिया में वो सिर्फ अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से आगे है। पिछले साल वो 97वें पायदान पर था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बाल कुपोषण ने इस स्थिति को और बढ़ाया है।

IMG 13102017 122144 0 -

हंगर इंडेक्स अलग-अलग देशों में लोगों को खाने की चीज़ें कैसी और कितनी मिलती हैं यह उसे दिखाने का साधन है।

IMG 13102017 122311 0 -

‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’ का सूचकांक हर साल ताज़ा आंकड़ों के साथ जारी किया जाता है। इस सूचकांक के ज़रिए विश्व भर में भूख के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान की उपलब्धियों और नाकामियों को दर्शाया जाता है।