दिसंबर में शुरू हो सकती है मुंबई गोवा क्रूज सेवा

948

मुंबई से गोवा के लिए अब जल्द ही क्रूज सेवा शुरू हो सकती है ऐसे संकेत मुरगांव पोर्ट ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारीयों ने दिए है | मुंबई से गोवा के बीच जल वाहतूक सेवा इसी महीने शुरू होनी थी लेकिन जहाज पर कुछ काम पूरा ना होने की वजह से ये सेवा अब दिसंबर में शुरू होगी | नितिन गडकरी ने भी मुंबई गोवा जल वाहतूक सेवा जल्द ही शुरू करने का ऐलान किया था |

cruise ship -
The Royal Caribbean Cruise

मुरगांव बंदर न्यास के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जहाज में 600 यात्रियों की जगह होगी | इस जहाज में दो रेस्टोरेंट होंगे | साथ ही इसमें एक स्विमिंग पूल भी होगा | मुंबई से गोवा का सफर ये जहाज 8 घंटे में तय करेगा |

मुरगांव बंदर में अब आंतरराष्ट्रीय स्तर से बड़े पैमाने पर विदेशी जहाजों का आना शुरू होगा | ऐसा बताया जा रहा है कि इस बार करीब 40 बड़े विदेशी जहाज मुरगांव बंदर आएंगे | ओशियाना क्रूज का ‘एमएस नॉटिका’ ये जहाज 14 नवंबर को मुरगांव बंदर आ रहा है | उसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है | पिछले साल 39 बड़े क्रूज मुरगांव बंदर आए थे | 2022 तक 100 से अधिक क्रूज मुरगांव में आएंगी ऐसा अंदाजा है |