रोज एक सेब खाएं, होंगे ये फायदे

3363
Apple

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हम अपनी सेहत का ध्यान रखना बिल्कुल भूल ही गए हैं। ऐसे में अपनी सेहत का सही तरीक़े से ध्यान न रखना आपको कई बीमारियों के कुएं में धकेल सकता है। कामकाज़ी महिलाएं व पुरूष दोनों को लंबे जीवन के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर रोज़ एक सेब खाने से आपको क्या-क्या फायदे होंगे।

Apple 1 -

1- हर रोज़ एक सेब खाने से दिल, दिमाग और जिगर को शक्ति मिलती है। खून की मात्रा में इज़ाफा होता है।

2- विभिन्न बीमारियां होने पर सेब का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है। ख़ासतौर से पेचिश टाइफाइड, तपेदिक और खांसी में सेब का रस फायदेमंद है।

3- हर रोज़ एक सेब सेवन करने से खून की कमी और दिल की बीमारियों नहीं होती हैं और साफ खून पैदा होता है।

4- सेब में विटामिन बी औरे सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विशेषज्ञों मानके हैं कि दोनों विटामिन शरीर और सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

5- सेब को बेहतरीन दिमागी टॉनिक कहा जाता है। जो लोग काम करते वक़्त दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए सेब बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता है क्योंकि सेब का इस्तेमाल करने से दिमागी थकान का एहसास नहीं होता है। फास्फोरस दिमाग की सही मात्रा में न्यूट्रीशन देता है। सेब में फास्फोरस के साथ आयरन भी होता है। ऐसे बच्चे जिन्हें आयरन की कमी है, सेब का इस्तेमाल करके इस कमी को दूर किया जा सकता है।

Apple 2 -

6- औरतों को सेब ज़्यादा खाना चाहिए। बच्चे की पैदाइश से पहले सेब का इस्तेमाल करने वाली औरतें बहुत सी बीमारियों से सुरक्षित रहती है।

7- 6 महीने की उम्र के बच्चों को अच्छे, ताज़े और मीठे सेब के दो टुकड़े या उसका जूस पिलाना उनकी तंदुरुस्ती को बनाए रखता है।

8- वहीं, जिन बच्चों के दांत आसानी से नहीं निकलते हैं, उन्हें ताज़ा सेब के एक या दो टुकड़े रोज़ाना देने से उनके दांत जल्दी निकल जाते हैं।

9- रोज़ एक सेब खाने की यह धारणा व विचार यूरोप का है जहां उपलब्ध फलों मे सेब ही सबसे अच्छा मिलता है।

10- सेब में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, जो हमारे पाचन तंत्र  के लिए फायदेमंद होता है।

11- दाँतो को हेल्दी रखना है तो सेब का सेवन करें क्योंकिसेब खाने से मुंह में बनने वाली लार की मात्रा बढ जाती है, जो दाँतों में बैक्ट्रेरिया से होने वाले इंफ्केशन के खतरे को कम कर देती है।

12-लगातार सेब का सेवन करने से अल्जाइमर होने का खतरा नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें : जानिए, एक अच्छे सेक्स जीवन के लिए ये हैं दस अच्छी सलाह