21 साल के लड़के ने ऐमेजॉन को लगाया 50 लाख का चूना

527

शिवम चोपड़ा नामक 21 साल उम्र के एक लड़के ने ऐमेजॉन को 50 लाख को लुटा है | इस लड़के ने ऐमेजॉन से 166 एक्सपेंसिव फोन का ऑर्डर दिया था | मोबाईल मिलने पर शिवम ऐमेजॉन को बताता था कि मोबाईल का बॉक्स खाली है और उनसे रिफंड लेता था | शिवम चोपड़ा ने उत्तरी दिल्ली के रोहिणीसे हॉटेल मैनेजमेंट की डिग्री ली है |

पुलिस ने बताया कि शिवम ने अप्रैल और मे महीने में 50 लाख रूपए कमाए | जिस वक्त ऐमेजॉन को इस चोरी का पता लगा उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई | शिवम ने हॉटेल मैनेजमेंट करने के बाद नौकरी में भी हात आजमाया लेकिन कोई भी नौकरी उसने ज्यादा देर तक नहीं की | मार्च में उसे ये आइडिया आया और उसने टेस्ट के लिए दो फोन मंगाए | उसके के बाद उसने रिफंड के लिए पूछा और उसे वो मिल गया |

अगले दो महीने उसने इसे बिजनेस बना दिया और ऐपल, सैमसंग और वन प्लस जैसे फ़ोन ऑर्डर किये | वो फोन लेकर OLX में और वेस्ट दिल्ली के गफार मार्केट में बेचता था |

पुलिस से मिली अधिक जानकारी के अनुसार त्रिनगर का रहिवासी सचिन जैन ने 141 प्री ऐक्टिवेट सिम कार्ड शिवम को दिए थे | अलग नाम और पते से मोबाईल मंगवाने के लिए वो इन सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था | सचिन एक सिम के लिए 150 रूपए लेता था |

हर बार नए पते पर मोबाईल मंगवाता था | ये काम उसने 166 बार किया | केशवपुरम के पुलिस स्टेशन में ऐमेजॉन के एक अधिकारी ने फ्रॉड की शिकायत दर्ज की | उसके बाद पुलिस ने शिवम के घर से 19 मोबाईल फोन, 12 लाख रूपए, 40 बैंक पासबुक और कुछ चेक्स बरामद किए है | इसके आलावा बैंक के खाते में भी 10 लाख रूपए की रकम मौजूद थी |