जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ ?

232
मंगलवार का राशिफल
मंगलवार का राशिफल

दिनांक 24 मार्च 2020 मंगलवार- चैत्र मास की अमावश्या दोपहर 02/57 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी- उतरा भाद्रपद नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 04/19 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक रेवती नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मीन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 03/46 बजे से 05/17 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- पंचक दिनरात रहेगे- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12/20 बजे से ०१/08 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से कल सुबह सूर्योदय से पूर्व 04/19 बजे तक रहेगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन मिलेजुले फल देने वाला है | जिसका आप इंतज़ार कर रहे हो वो शायद आज न मिले चाहे वो व्यक्ति हो या काम या फिर धन | धेर्य को बरकरार रखे और धीमी गति से आगे बढे | फिजूल के खर्च पर कंट्रोल करे और धन को बचाए |

imgpsh fullsize anim 24 10 -

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा ही है बस अपने स्वास्थ्य को संभाले और जरुरत हो तो आराम भी करे | काम में वयस्तता भी रहेगी काम बहुत रहेगा | आपके परिवार का साथ भी मिलेगा | कोइ बड़ा काम हाथ में आने की ख़ुशी मिलने से मन खुश होगा |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है आपको अपने मन की करने के लिए पूरा समय मिलेगा और परिवार के अलावा कार्य स्थल पर भी सब साथ देंगे | आपके कार्यो को यश मिएल्गा और आज प्रगति का रास्ता भी खुलेगा | जोड़तोड़ करने से बचे |

कर्क- आपके लिए आज का दिन खास लग रहा है जल्दी ही आपके लिए धन के अनेक रस्ते खुलेगे और आपके कार्यो में तेज़ी के साथ प्रगति भी नज़र आना शुरू हो जाएगी | अपने कार्यो को सिस्टम से एक एक करके करे | धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है |

सिंह- आपके लिए आज का दिन पक्ष का नहीं है कही न कही कुछ कमी आपको खलेगी | सामाजिक आर्थिक पारिवारिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में आपको हानि का योग बना हुवा है इसलिए जो भी काम करे सोच समझकर करे | आज यात्रा टालना ही ठीक रहेगा |

कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक है | खासकर के पारिवारिक मामले सुलाझेगे और आप विवाहित है जीवनसाथी के साथ कोइ मतभेद है तो आज थोड़े से प्रयास से उनको दूर किया जा सकता है | प्रेमी जोड़े विवाह का प्रयास करेगे तो सफलता मिल सकती है |

तुला- आपके लिए आज का दिन कोई खास तो नहीं है लेकिन फिर भी आपका प्रभाव बढेगा और ऐसा कोई कार्य सफल हो जायेगा जिसको दुसरे लोग अभी तक नहीं कर पाए | गुप्त शत्रु से सावधान रहे | किसी की बातो में आकर के नया इवेस्ट न करे | यात्रा को टाले |

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | सोचे समझे काम आगे से आगे बनेगे और परिवार के साथ रिस्तो में मजबूती आएगी | शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगो को कोई लाभ के साथ जिम्मेदारी का काम मिलेगा | यात्रा योग है |

धनु- आपके लिए आज का दिन अशांति से भरा हो सकता है | छोटी छोटी बाते आपको परेशान कर सकती है | आपका मिज़ाज भी कुछ उखड़ा उखड़ा रहेगा | किसी से भी बहस करने से बचे नहीं तो आज झूठा इल्जाम भी लग सकता है | अपने काम से काम रखे |

मकर- आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है | काम काज की व्यस्तता बढ़ेगी और आवशयक धन लाभ होने के भी प्रबल आसार बने हुए है | नए काम की शुरुवात कर सकते है | यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | परिवार के लोगो से मिलना होगा | मित्र भी मिलेगे |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन शुभ और धन दायक है इसलिए छोटे छोटे काम को भी पूरा महत्व देकर करे अच्छा लाभ मिलेगा | अपने काम को किसी से तुलना करना आज ठीक नहीं है | घर में भी रोनक रहेगी अच्छे लोगो से मुलाकात का दौर चलता रहेगा |

यह भी पढ़ें :किस महीने में माता वैष्णो देवी की प्रचीन गुफा खुलती है ?

मीन- आपके लिए तो बहुत ही शानदार दिन है | जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफल और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी लाभ भले ही आज का कल मिले लेकिन लाभ की स्थति तो जरुर बनेगी ही | आज कुछ वस्तु लाभ होने की पूरी सम्भावना है | मित्रो का साथ रहेगा |