जोधा बाई कितनी पढ़ी लिखी थी और उनका पूरा इतिहास ?

5908
जोधा बाई
जोधा बाई

जोधा बाई कितनी पढ़ी लिखी थी और उनका पूरा इतिहास ? ( How educated was Jodha Bai and her complete history )

जोधा बाई का इतिहास मध्यकालीन भारत से संबंधित है. जब भारत पर मुगलों के अधिन था. इनका जन्म 1542 ईं. में हुआ था. जन्म से जोधा बाई हिंदू धर्म से संबंधित थी. लेकिन इनकी शादी मुगल शासक अकबर से हुई थी. जिसके बाद ये मल्लिका-ऐ-हिन्दुस्तान बनी. बचपन में इनको हीरा कुंवारी, जोधाबाई, हरखा बाई आदि नामों से जाना जाता था. मुगल इतिहास में उनका नाम मरियम-उज-जमानी(Mariam-Uz-Zamani) था. यह उपाधि जोधा बाई को उनके पति अकबर द्वारा उनके बेटे जहाँगीर को जन्म देने के बाद दी गई थी.

download 1 1 -
जोधा बाई

अकबर से शादी-

जोधा बाई की शादी मुगल बादशाह अकबर से हुई थी. अकबर से शादी के पीछे राजनैतिक कारण थे. उनके पिता राजा भारमल ने मुगलों के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाने के लिए उनकी शादी का प्रस्ताव अकबर के पास भेजा था. जिसे अकबर ने स्वीकार कर लिया था. अकबर इस समय अजमेर में मोईनुद्दीन चिश्ती की कब्र पर नमाज अदा करने के बाद राजस्थान के सांभर में शाही सैन्य शिविर से आगरा लौट रहा थे. जिस समय उनको शादी का प्रस्ताव भेजा गया.

images 2 -
जोधा अकबर

जोधा बाई का धर्म-

जोधा बाई जन्म से हिंदू थी. उनकी शादी मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले मुगल शासक अकबर से हुई थी. लेकिन इसके बाद भी जोधा बाई ने मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किया. वह हमेशा हिंदू धर्म का ही पालन करती रही. अकबर भी जोधा बाई से बहुत प्रभावित था. जिसके बाद अकबर भी हिंदू धर्म को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखता था. उन्होंने महल में अपना एक मंदिर भी बनवाया था. उनको शाही महल में अपनी हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करने की अनुमति थी. मरियम-उज-जमानी के अलावा जोधा ने मल्लिका-ए-मुअज्जमा , मल्लिका-ए-हिंदुस्तान और वली निमात बेगम की उपाधि भी धारण की थी.

यह भी पढ़ें: रोचक तथ्य : इतिहास में जब जानवरों को सुनाई फांसी तथा अन्य सजा

जोधा बाई की शिक्षा-

अगर जोधा बाई की शिक्षा की बात करें, तो उनकी शिक्षा के स्तर बारें में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन फिर भी इतिहास में उनका विशेष महत्व है. अकबर के हिंदू धर्म के प्रति सम्मान के पीछे उनका होना भी एक महत्वपूर्ण कारण था. 1623 में जोधाबाई की मृत्यु हो गई. उनकी इच्छा थी की उनकी मृत्यु के बाद उनको उनके पति की कब्र के पास दफनाया जाए. उनके मरने के बाद उनकी इस इच्छा को पूरा किया गया.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.