IBS नामक बीमारी कैसे शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

2530

मानव शरीर का अगर अच्छे तरीके से ध्यान न रखा जाए तो कई रोगो का शिकार बना सकते है। शरीर को घातक पूर्ण बीमारियां घेर लेती है। एक ऐसी ही बीमारी है IBS (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम ) जिससे अधिकतर लोग परिचित नहीं होंगे। यह एक प्रकार का आंतों से जोड़ा रोग है, इसमें पेट में दर्द, बेचैनी व मल करने में काफी दिक्कत का समाना करना पड़ता है। इसे स्पैस्टिक कोलन, इर्रिटेबल कोलन, म्यूकस कोइलटिस जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह आंतों को खराब तो नहीं करता लेकिन खराब होने के संकेत जरूर प्रदान करता है।

images 1 -

यह भी पढ़ें : हींग का पानी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?

अगर कोई इस बीमारी से ग्रसित है तो अचानक तेज गर्मी और फिर बुखार हो जाना भी कोलाटिस का सामान्य लक्षण है। शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में रोगी कोअधिक से अधिक पानी और ग्लूकोज पिलाया जाता है। कमजोरी के अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी और वजन का घटना भी इसके लक्षण हैं।

images -

साथ ही आपको यह भी बताना चाहेंगे की आयुर्वेदिक दवाइयों या घरेलु तरीको से इससे बचा जा सकता है। रीतकी+शुंठी+पिप्पली+चित्रक बराबर मात्रा में मिलाएं। सुबह शाम 3 से 6 ग्राम छाछ के साथ लें। 1 ग्लास पानी में त्रिफला चूर्ण भिगोएं। खाली पेट इस पानी को पिएं तो काफी राहत मिलेगा। यह इस बीमारी से निजात दिलाने में रामबाण साबित होगा। अगर आप भोजन अच्छे से करते है और भोजन अच्छी तरह से हजम हो जाए। किसी तरह का कोई अपचन न हो, पेट में कोई तकलीफ न हो तो यह रोग होने की संभावना कम होती है।