कोरोना के कारण दुनिया में कितने देशों में लॉकडाउन है और कब से है ?

908
IMAGE SOURCE :GOOGLE
IMAGE SOURCE :GOOGLE

कोरोना के कारण दुनिया में कितने देशों में लॉकडाउन है और कब से है

दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। भारत , अमेरिका , फ्रांस समेत कई देशों में लॉक डाउन के निर्देश दे दिए गए है। चीन से आया यह घातक वायरस दुनियाभर के कई शक्तिशाली देश इसके सामने बेबस नज़र आरहे है। आपको बताना चाहेंगे कि कोरोना के कारण दुनिया में कितने देशों में लॉकडाउन है और कब से है।

जहां भारत में 22 मार्च से जनता कर्फ्यू के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्पूर्ण भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी और अभी तक देश में लॉकडाउन जारी है। साथ ही उड़ीसा , महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल लॉकडाउन को 2 हफ्ते और बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए है , वही सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन 2 हफ्ते और बढ़ने कि पूरी उम्मीद है।

कितने देशों में लॉकडाउन

कोरोना के कारण

फ्रांस में 16 मार्च से लॉकडाउन जारी है और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। स्कूल, कॉलेज, कैफे, बाजार और बार पहले ही बंद हो चुके हैं। इटली ने 10 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया था।इटली के बाद स्पेन यूरोप में सबसे ज्यादा प्रभावित है।

स्पेन पहले ही राष्ट्रीय आपदा घोषित कर चुका है और अब लॉकडाउन को 15 और दिनों के लिए बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। 14 मार्च को घोषित लॉकडाउन के बाद से कड़े प्रतिबंध लागू हैं।दक्षिण अफ्रीका ने भी 26 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़कर बाजार बंद रहेंगे। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है।

कोरोना के कारण

कनाडा ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर दिया है। इसके अलावा मालदीव, लिथुआनिया, उत्तर कोरिया, नार्वे, पेरू, कतर, रूस, सऊदी अरब, यूक्रेन और क्रोशिया ने अपनी सीमाओं पर आवाजाही रोक दी है।कुवैत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, डेनमार्क, कोलंबिया, आयरलैंड, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, बेल्जियम, नार्वे, , ब्रिटेन, जर्मनी और स्लोवेनिया में भी लॉकडाउन हैं।

कोरोना के कहर को कम करने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉक डाउन जारी है और जबतक मामले सामान्य नहीं हो जाते और कोरोना का प्रकोप कंट्रोल में नहीं आ जाता तब तक कई देश के हिस्सों में लॉकडाउन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के कारण देश में सबसे पहले लॉकडाउन कौन से राज्य ने लगाया