जानिये, रोजाना कितने लोग करते है व्हाट्सएप का यूज

558
जानिये, रोजाना कितने लोग करते है व्हाट्सएप का यूज
जानिये, रोजाना कितने लोग करते है व्हाट्सएप का यूज

सोशल मीडिया की दुनिया में व्हाट्सएप की अपनी एक अलग पहचान है। व्हाट्सएप ने जिस तेजी से पूरी दुनिया में अपना कब्जा बनाया है, वो वाकई काबिले तारीफ है। व्हाट्सएप को अभी दुनिया में आये हुए ज्यादा वक्त भी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। व्हाट्सएप की खूबियों से तो शायद ही कोई बेखबर होगा, लेकिन आज हम आपको व्हाट्सएप की खूबियों के साथ ही रोजाना कितने लोग इसका इस्तेमाल करते है, इसके बारे में बताएंगे।

क्या है व्हाट्सएप की खूबियां?

व्हाट्सएप एक मैसेजिंग एप है, जिसका इस्तेमाल भारत समेत पूरी दुनिया में किया जाता है। व्हाट्सएप अपने ग्राहकों को मुफ्त मैसेज के साथ ही मुफ्त वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा देता है। इसके साथ ही इस एप में ढेर सारी सुविधाएं भी है, जैसे पल भर में आप अपने दोस्तों, प्रियजनों को मैसेज, वीडियो, फोटो, फाइल़ आसानी से भेज सकते है। व्हाट्सएप की अन्य खूबियों की बात की जाए तो इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह 2जी, 3जी और 4जी डेटा नेटवर्क पर आसानी से चलता है। एक आकड़ो की बात करें तो भारत के ग्रामीण ईलाकों के साथ ही शहरी ईलाकों में अधिकांश लोग इस एप का इस्तेमाल 2जी डेटा नेटवर्क पर करते है। यही तो व्हाट्सएप की खूबी है कि ये स्लो नेटवर्क में भी अपने ग्राहकों को सुविधाएं प्रदान करता है। साथ ही व्हाट्सएप में अन्य प्रकार के भी सुविधाओं और फीचरों का भी आगमन हो चुका है। व्हाट्सएप दूसरे मैसेजिंग एप से इसीलिए खास है, क्योंकि यह अपने ग्राहकों की डिमांड पर खरा उतरने के साथ ही अपने ग्राहकों को कभी निराश नहीं करता है। व्हाट्सएप के स्टेट्स फीचर के तो लोग दिवाने से हो गये है।

रोजाना कितने लोग करते है व्हाट्सएप का इस्तेमाल

व्हाट्सएप दुनिया भर में कितना लोकप्रिय है, इस बात का अंदाजा आप व्हाट्सएप के आकड़ों से ही लगा सकते है। इस एप का इस्तेमाल दुनिया भर में रोजाना एक अरब लोग करते है। जी हाँ, चौकिएं मत, यह आकड़ें बिल्कुल सही है, क्योंकि यह आकड़े कपंनी द्वारा दिए गये है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि महीने भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल सिर्फ एक बार करने वालों की संख्या 1.3 अरब पहुंच गई है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि एक साल पहले यूजर की संख्या महीने में अरब थी, लेकिन अब यह संख्या दिन में बदल गई। गौरतलब है कि अब व्हाट्सएप को रोजाना एक अरब लोग इस्तेमाल करते है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप का सबसे ज्यादा बाजार भारत में है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि रोजाना कितने भारतीय व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है।