पत्नी से विवाद से क्षुब्ध शिक्षा मित्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

154

उत्तर प्रदेश: चिनहट के शाहपुर मे रहने वाले एक 30 वर्षीय शिक्षा मित्र ने बीती रात अपने घर के कमरे की छत में लगे पंखे मे साड़ी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह परिजनों ने उनका शव कमरे में लगे पंखे में लटकता देखा तो वहां कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची चिनहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण पत्नी से चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मृतक शिक्षा मित्र की पत्नी अपने पति से नाराज होकर अपने मायके में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Husband hangs himself after arguing with wife 1 news4social -

जानकारी के अनुसार चिनहट थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपने परिवार के साथ रहने वाले भभुति प्रसाद का बेटा सरोज कुमार 30 शिक्षा मित्र था। सरोज कुमार यहीं के एक स्कूल में पढ़ाता था। सरोज की एक वर्ष पूर्व अर्चना के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ माह तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में दम्पति के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और अर्चना अपने मायके चली गई। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद सरोज कुमार टूट गए थे। बीती रात सरोज अपने कमरे में सोने के लिए गए थे।

सुबह जब वो देर तक नही उठे तो परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि सरोज का शव कमरे की छत में लगे पंखे से लटक रहा था। सरोज का शव पंखे से परिजनों ने लटकता देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरोज की आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।