आर्थ‍िक रूप से हैं परेशान, तो रविवार को करें ये उपाय!

1502

भारतीय संस्कृति में पूजा-पाठ का बहुत ही महत्व है। हमारे यहां तो एक कहावत भी प्रचलित है कि जब दवा काम न करें तो दुआ काम करती है। हमारे यहाँ हर समस्या का समाधान धार्मिक नुस्खे में खोजा जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप बिमार है, तो भगवान को याद करते है। आपके इसी भावना को ध्यान में रखते हुए,आज आपके लिए ऐसी जानकारी लेकर आएं है, जिससे आप की किस्मत बदल सकती है, तो आइयें जानते है कि क्या करें की आपकी किस्मत बदल जाए, और आप भी सुखी रहे।

जी हां, आज हम आपके लिए रविवार के दिन क्या करें इस बात की जानकारी लाएं है। अगर आप भी आर्थिक रूप से परेशान तो ध्यान से पढ़िये यह खबर!

1. शास्त्रों के अनुसार रविवार को व्रत उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने के कारण कमजोर स्वास्थय रहता है। इस व्रत के भगवान सूर्य है, जो नौ ग्रहों में से एक है, रविवार का उपवास भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस व्रत से अच्छे स्वास्थ्य का और महिमा का आशीर्वाद मिलता है। आपको बता दें कि सभी ग्रहों में से सूर्य गृह को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है।

2. रविवार के दिन व्रत रखने से दूसरा फायदा यह होता है कि रविवार का उपवास सभी भाग्य, दीर्घायु लाने, आंख और त्वचा रोगों को कम करने, कुष्ठ रोग को दूर करने आदि इच्छाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। आपको यह भी बता दें कि रविवार भगवान सूर्य या सूर्यनारायण को समर्पित है।

3.रविवार के दिन का उपवास सूर्य देवता को समर्पित है जो लोग इस दिन का व्रत रखते है वो लोग दिनभर में सूर्यास्त से पहले केवल एक बार खाना खाते हैं। नमक, तेल और तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करना पड़ता है।

4.जो लोग इस व्रत को रखते हैं, वो सुबह जल्दी उठकर अपनी दिनचर्या का काम स्नान आदि करके साफ कपड़े पहनकर पूजा के लिए तैयार होते है।

5.सोने या अपने घर के कोने में भगवान सूर्य की प्रतिमा या एक तस्वीर रखें। इसके बाद भगवान की अगरबत्ती, फूल, दीपक आदि के साथ पूजा की जाती है। लाल रंग के फूल सूर्य भगवान की प्रार्थना करते हुए रखे जाते हैं।

6.इस दिन के व्रत में अतिरिक्त देखभाल, शरीर की साफ-सफाई और आसपास के क्षेत्र की सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। मान्यता यह है कि कि रविवार व्रत इच्छाओं को पूरा करने में मदद करता है। त्वचा रोगों से राहत पाने के लिए लोग इस व्रत का पालन करते है। साथ ही कई भक्त इस दिन दान देकर व्रत का समापन करते है।

7.आपको बता दें कि वेदों के अनुसार सूर्य की किरणों में सभी रोगों का इलाज संभव है। इन सात किरणों 1. लाल 2. ऑरेंज 3. पीली 4. ग्रीन 5. ब्लू 6. इंडिगो 7. वायलेट को सूर्य के सात घोड़े की तरह माना जाता है. यह हमें इंद्रधनुष के सात रंग की तरह दिखते हैं।

तो करिये, ये उपाय और आजमाइयें अपनी किस्मत।