सपने में अगर ये चीज़ें दिखे तो समझ लो कि होने वाली है धनप्राप्ति

1098
धनप्राप्ति
सपने में अगर ये चीज़ें दिखे तो समझ लो कि होने वाली है धनप्राप्ति

सपना दो तरह का होता है एक वह जो हम चेतन मन से अर्थात जागते हुए देखते है। एक वह जो हम अवचेतन मन से अर्थात सोते हुए देखते है। जागकर देखे जाने वाले सपनों का हल तो हमारे पास होता है लेकिन सोने वाले सपने का हल हमारे पास नहीं होता है। सोते समय जो सपने आते सभी आगे की ज़िन्दगी का कोई न कोई संकेत होते है।

हर सपना किसी न किसी बात की ओर इशारा करता है। ज्योतिष शास्त्र में हर सपने के महत्त्व को बताया गया है। कुछ सपनों का महत्त्व नहीं समझ पाते है जिससे वह आगाह नहीं हो पाते है। अगर हमें सारे सपनों का अर्थ पता चल जाए तो हम कई परेशानियों से बच सकते है। आइये आज ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में नज़र डालते है जिसका आने वाली ज़िन्दगी में कुछ न कुछ जरूर मतलब होता है।

सपने में पानी का दिखना

piouyjgv -

सपने में जब भी पानी दिखे तो यह एक शुभ संकेत है। इसे धन से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप बारिश से भीग रहें है, कुएं से पानी भर रहें है, तैर रहे है तो इसका मतलब होता है कि आपको जल्द ही धन प्राप्ति होने वाली है। अगर सपने में आप समुद्र या नदी देखते है तो इसका मतलब है आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है।

सपने में सफ़ेद शंख समृद्धि और शांति का प्रतीक माना गया है। जब भी आप सपने कोई भी चीज़ चाहे पहाड़, बर्फ, मंदिर का शिखर, और शंख सफ़ेद रंग की देखते है तो इसका अर्थ समृद्धि और धन से होता है जो आपको शीघ्र ही मिलने वाला होता है।

ouyhjngb -

यह भी पढ़ें: नारियल से किये जातें हैं ऐसे टोटके जिससे होता है सभी समस्याओं का समाधान

सपने फल का दिखना शुभ सूचक माना गया है। हाथ में अगर फल वाले पेड़, आवंला, अनार, नारियल और सेब देखते हैं इससे धन प्राप्ति की सम्भावना बढ़ जाती है।

फूल का सपने में देखना भी धन से जोड़कर देखा जाता है सफ़ेद कमल, मालती, नागकेसर, चमेली या गुलमोहर के फूल दिखने से भविष्य में धन प्राप्ति की सम्भावना बढ़ जाती है।

सपने में जानवर जैसे मछली, बंदर, कछुवा, हाथी, गाय आदि दिखे तो इसका मतलब होता है कि आपको जल्द की बहुत सा धन मिलने वाला है।