भारतीय सेना विश्वभर में अपने कौशल और दुश्मन को धूल चाटने में प्रख्यात है। आज बड़े -बड़े देशों ने भी भारतीय सेना के सामर्थ्य को पहचाना है और उसकी दाद भी दी जाती है। भारतीय सेना में लगभग 3.5 मिलियन सैनिक हैं, जिनमें लगभग 1.325 मिलियन सक्रिय सैनिक हैं। इस सेना में 16 हजार गाड़ियां, 3,500 टैंक और 1,785 एयरक्राफ्ट के साथ-साथ शक्तिशाली न्यूक्लियर हथियार और मिसाइल्स भी मौजूद है। आपको बताना चाहेंगे की भारतीय सेना कई देशों में शांति सैनिक के तौर पर तैनात है।
भारतीय सेना कोसोवो, सूडान, साइप्रस, तिमूर, कांगो, सियरा-लियोन, लाइबेरिया आदि देशों में कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारियों ने भी भारतीय सेना के पराक्रम को माना और साथ ही वहां के स्थानीय नागरिकों ने भी भारतीय सेना के काम की काफी प्रशंसा की।
कांगो एक अफ्रीकी देश के तौर पर जाना जाता है। यहां पर स्थिति बेकाबू हो जाती है। कांगो में भारत के बहुत सारे सैनिक शांति और मेडिकल यूनिट के लिए तैनात हैं। इनके अलावा भारत तिब्बत सीमा में भी पुलिस के जवान भाड़ी मात्रा में सुरक्षा प्रदान करते है। ले बनान देश में भारत ने 892 सैनिक तैनात किए हैं। यह सभी सैनिक लेबनान में शांति के लिए तैनात हैं। लेबनान में सुरक्षा और मेडिकल सेवाओं के लिए इन सैनिकों को तैनात किया गया है।इसी के साथ सूडान और दक्षिण सूडान के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए यहां पर यूएन ने एक शांति मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के दौरान दो भारतीय पैदल सेना बटालियन तैनात करवाई गई थी।
ये भी पढ़े-क्या होमियोपैथी से कोरोना वायरस का इलाज हो सकता है?
इजरायल सीरिया के बीच में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए भारत ने अपने सैनिक की बड़े पैमाने पर तैनाती की है। हैती भी एक ऐसा देश है जहां शांति का माहौल बनाए रखने के लिए और मानवाधिकारों की सुरक्षा के साथ न्याय प्रणाली को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए भारतीय सेना तैनात है।