भारत में नागरिको से टैक्स वसूले जाते है और सरकार द्वारा यह बयान सामने आते है। टैक्स नागरिकों की उन्नति के लिए वसूले जा रहे है, उन्हें बेहतर शिक्षा , रोड , हेल्थ केयर सिस्टम प्रोवाइड करने में टैक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही आपको बताना चाहेंगे की विश्व के कई देश अपने नागरिकों से इनकम टैक्स से लेकर वैट, सर्विस टैक्स और सेल्स टैक्स से लेकर कई टैक्स सरकार वसूलती है। आप जानकर हैरान हो जायेगे की कई ऐसे देश भी है जो अपने नागरिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं नहीं लेते है।
सऊदी अरब
आपको बताना चाहेंगे की सऊदी अरब में नागरिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता है और न ही कंपनियों के वित्तीय फायदे पर कोई टैक्स लगाया जाता है।लेकिन अपना खुद का बिज़नेस करने वाले प्रवासियों पर 20 परसेंट तक टैक्स देना पड़ता है।
बरमूडा
बरमूडा दुनिया के समृद्ध देशों में से एक है। यहाँ बड़ी तादाद में लोग घूमने आते है। यहां भी नागरिकों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता है।
बहरीन
बहरीन में भी नागरिकों को आयकर वसूली नहीं होती। हालांकि यहां के नागरिकों को अपनी आय का 7 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा के तोर पर देना अनिवार्य है। यहां मकान किराए पर देने से प्राप्त आय पर टैक्स देना पड़ता है, साथ ही एंप्लायीमेंट टैक्स, स्टैम्प ड्यूटी पर और रियल एस्टेट के ट्रांसफर पर भी टैक्स लगता है.
मोनैको
मोनैको में बड़ी तादाद में कई प्रवासियों रहते है। यहां भी कोई आयकर या संपत्ति कर अदा नहीं करना पड़ता साथ ही आपको यह भी बताना चाहेंगे की यहाँ दुनिया भर के कई करोड़पति रहते है।
यह भी पढ़ें : साउथ कोरिया के ऐसे फैक्ट्स जो आपको भी डाल देंगे अचम्भे में !
कुवैत
कुवैत एक ऐसा देश है जहां जीरो इनकम टैक्स का नियम है , यानि यहाँ अपने नागरिकों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता है। लेकिन यहां भी सामाजिक सुरक्षा में योगदान देना पड़ता है।
ओमान
ओमान में निजी आय या पूंजी पर तो कोई टैक्स नहीं लगता है लेकिन यहां लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ में योगदान देना अनिवार्य है।