फीफा वर्ल्ड कप U17 – आखरी मैच में घाना से पराभूत हुई भारतीय टीम

418

फीफा वल्र्ड कप अंडर 17 का मेजवानी इस साल भारत कर रहा था | इस साल इतिहास रचते हुए भारतीय फुटबॉल टीम भी वर्ल्ड कप में खेल रही थी | भारत में क्रिकेट को जितना सर चढ़ाया जाता है उतना किसी और खेल को महत्त्व नहीं दिया जाता | लेकिन इसबार के भारतीय फुटबॉल टीम के खेल ने ये साबित कर दिया की फुटबॉल को जो नहीं पसंद करते वो अब पसनद करने लगे है | और साथ ही पुरे उत्साह के साथ भारतीय टीम को सपोर्ट भी करते दिख रहे है |

कल दिल्ली के जवाहलाल नेहरू स्टेडियम पर हुए ग्रुप-ए के भारत और घाना में हुए मुकाबले में भारत को घाना ने 4-0 से हराया | भारत का ये आखरी मैच था | इससे पहले भारत अमेरिका और कोलंबिया से पराभूत हुआ था | अमेरिका से 0-3 और कोलंबिया के साथ 2-1 से भारत को हार सामना करना पड़ा था |

 

घाना ने पहले हाफ में 1 गोल किया और दूसरे हाफ में 3 गोल किये | एरिक अईहा ने 43 वे और 52 वे मिनिट पर दो गोल किए | उसके बाद 86 वे मिनिट पे रिचर्ड डॉनसो ने और 87 वे मिनिट पे इमेन्युएल तुकु ने गोल किए | इसी जीत के साथ घाना नॉकऑउट रॉउड में प्रवेश कर गया |

ये सब मुकाबले भारत की लिए एक बड़ा अनुभव बनकर आये थे | इन मैचों में जो अनुभव भारतीय टीम को मिला है वो आगे बहोत काम आएगा | अमेरिका, कोलंबिया और घाना जैसे फुटबॉल के धुरंदरों के साथ मुकाबले में नए खिलाड़ियों का डटकर खड़ा रहना और भारतवासियो को गर्वान्वित महसूस करवाने का काम इन मुकाबलों ने किया है |