देश के पहले प्रधानमंत्री रह चुके, जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

995

पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 55वी पु्ण्यतिथि है. जवाहरलाल नेहरू की 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी. लेकिन आज भी नेहरू देश के लोगों के दिलों में जिंदा हैं. इस अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता दिल्ली में स्थि‍त शांतिवन पहुंचे. मालूम हो कि पंडित जलाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू व माता का नाम स्वरुपरानी था.


जवाहरलाल नेहरू कश्मीरी पंडित समुदाय से थे इसलिए उन्हे पंडित नेहरू के नाम से बुलाया जाता था. वहीं पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे भी उन्हे चाचा नेहरू करके बुलाया करते थे. चिल्ड्रन डे उन्ही के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है और इस दिन को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है.

imgpsh fullsize anim 29 1 -


जवाहरलाल नेहरू ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की थी. जिसके बाद वे 1912 में भारत लौटकर आए और वकालत शुरू कर दी. 1919 में नेहरू महात्मा गांधी के संपर्क में आए, नेहरू गांधी जी से प्रभावित हुए और उन्होंने गांधी के उपदेशों के अनुसार खुद को ढाल लिया.


जवाहरलाल नेहरू गांधी से मिलने के बाद उन्हीं की तरह टोपी कुर्ता पहनने लगे थे. बता दें कि देश की आजादी में नेहरू का खास योगदान रहा था. 1942 के ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में जवाहरलाल नेहरू 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल में रहे, जहां से 15 जून 1945 को रिहा किए गए.


पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है, उन्होंने ही पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था. साल 1947 में देश की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. नेहरू 1947 से 27 मई 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. वहीं उन्हें 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था.