गिरिराज के बेगूसराय पहुंचने पर कन्हैया का तंज, ‘वीज़ा मंत्री को नानी याद आ जाएगी’

204

चुनावी घंटी बजने के साथ ही सियासी अखाड़ों में नेताओं के बीच वार-पलटवार मुक़ाबला शुरू हो गया है। बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बेगूसराय पहुंचने पर तंज भरे अन्दाज़ में स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा ‘रूठने और मनाने जैसे नाज़-नखरों के बाद वीज़ा मंत्री जी आज बेगूसराय आ गए हैं और आते ही उन्होंने कहा है कि बेगूसराय तो मेरा ननिहाल है। हमें तो पहले ही पता था कि मंत्री जी को बेगूसराय पहुँचते ही नानी याद आ जाएगी’।

Kanhaiya Kumar -

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहली बार शुक्रवार को बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले सिमरिया घाट स्थित सिद्ध आश्रम में मां काली की पूजा की। जिसके बाद वह बेगूसराय के बीहट पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सिद्ध पीठ में माता का आशीर्वाद लिया।

बेगूसराय से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने गिरिराज सिंह के बेगूसराय में पहुंचते ही उन ज़ोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘रूठने और मनाने जैसे नाज़-नखरों के बाद वीज़ा मंत्री जी आज बेगूसराय आ गए हैं और आते ही उन्होंने कहा है कि बेगूसराय तो मेरा ननिहाल है। हमें तो पहले ही पता था कि मंत्री जी को बेगूसराय पहुँचते ही नानी याद आ जाएगी’।

कन्हैया पहले भी ले चुके है चुटकी : गिरिराज सिंह के बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर उठे विवाद पर सीपीआई उम्मीदवार और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कई बार चुटकी भी ली। कन्हैया ने कहा कि गिरिराज यहां आ तो गए, लेकिन मंत्री रहते हुए उन्होंने यहां के लिए क्या किया। बेगूसराय अतिथियों का हमेशा स्वागत करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाले अपने को राष्ट्र भक्त कहते हैं। देश की सेना के कामों को अपना काम बताते हैं।

Politics 25 -