दिल्ली चुनाव जैसे-जैसे आ रहा है वैसे-वैसे पार्टियां अपना चुनाव प्रचार जोरो शोरों से कर रहीं है। इस प्रचार में सोशल मीडिया भी काफी चर्चा में है। दिल्ली में इस समय बीजेपी और आप के बीच लड़ाई है। लोगों का कहना है कि इन्हीं दो पार्टियों के बीच इस बार की लड़ाई होगी।
दिल्ली बीजेपी ने रविवार को चुनाव आयोग से एक वीडियो को लेकर शिकायत की और इसके एवज में AAP को मानहानि का नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा।
यह वीडियो AAP द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था जिसमें मनोज तिवारी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रचार गीत की धुन पर नाचते दिखाया गया।
वीडियो में तिवारी के भोजपुरी एल्बमों का एक एडिटेड क्लिप लगायी गयी है जिसमे पीछे गाना “लगे रहो केजरीवाल” साउंडट्रैक बज रहा है।
आप भी देखें यह वीडियो-
ट्विटर पर वीडियो डालने के लगभग एक दिन बाद, भाजपा ने मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, “वीडियो का एकमात्र उद्देश्य हमारी पार्टी और हमारे स्टार प्रचारक श्री मनोज तिवारी की छवि को खराब करना है।”
वीडियो को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करार देते हुए भाजपा ने कहा कि यह भी आईटी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और दावा किया गया कि यह नेता और पार्टी के लिए गलत व्यवहार करने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया था।”
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी AAP पर निशाना साधा और कहा, “AAP को चुनाव के लिए अपने थीम गीत के लिए मेरे वीडियो का उपयोग करने का अधिकार किसने दिया।”
आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाते हुए एक स्पूफ वीडियो साझा कर AAP के साथ सोशल मीडिया युद्ध तेज कर दिया।
आप भी देखें यह वीडियो:-
“पाप की अदालत” शीर्षक वाले वीडियो में, एक अभिनेता ने केजरीवाल के लुकलाइक का रोल किया, इसे अरविन्द खुजलीवाल का नाम दिया गया था। टीवी को BINDIA टीवी कर दिया गया। यह स्पूफ इंडिया टीवी के ‘आप की अदालत’ की तर्ज पर किया गया। था।”
यह भी पढ़ें: मेरठ: सेक्स रैकेट का खुलासा, हरियाणवी डांसर दिव्या चौधरी भी हिरासत में
आगामी दिल्ली चुनाव के लिए मतदान 8 फरवरी को होगा, जबकि परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाने की संभावना है।