जानिए, पपीता खाने के क्या हैं फायदे, कभी नहीं होंगी ये बीमारियां

2492

एक बेहतरीन जीवन जीने के लिए इंसान का शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है। पपीता एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी व  ए, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में हमें अपनी दिनचर्चा में पपीते को ज़रूर शामिल करना चाहिए। रोज़ाना पपीते का सेवन करने से लोगों को कई तरह के फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पपीता खाने से शारीरिक तौर पर क्या-क्या फ़ायदे होते हैं।

Healthy life 1 -
papaya

1- चेहरे की झुर्रियां– पपीता के गूदे का रस रगड़कर चेहरे पर लगाने से दाग और झुर्रियां दूर हो जाती है। बढ़ती उम्र के कारण जिन महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां पड़ने की शिकायत रहती है। उन्हें इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।

2-आंखों के लिए फायदेमंद–  पतीता आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को कम होने से बचाने में सहायता करता है। पपीते का सेवन करने वाले लोगों को रतोंधी की समस्या नहीं होती है और उनकी आंखों की ज्योति बढ़ती है।

3- कॉलेस्ट्रोल कम होता है– जो लोग कॉलेस्ट्रोल की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीते में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है जो आपकी रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रोल के थक्कों को बनने नहीं देता है।

4- कैंसर नहीं होता– रोज़ाना पपीते का सेवन करने वाले लोगों में कैंसर जैसी घातक बीमारी नहीं पनपती है। वहीं, कुछ अध्ययन तो यह भी कहते हैं कि पपीते के सेवन से कोलन और प्रोजेक्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। पीते में एंटी-ऑक्‍सीडेंट, फीटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनॉयड्स प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और विटामिन ई शरीर में कैंसर सेल को बनने से रोकते हैं। इसके अलावा, पपीते के कई और फायदे भी हैं।

5- तनाव कम करें– आज के दौर में कई लोग तनावग्रस्त ज़िन्दगी जीने को बेबस हैं। अगर आप भी तनाव से ग्रस्त हैं तो अपनी डाइट में पपीता ज़रूर शामिल करें क्योंकि इस फल में तनाव को दूर करने की ताकत होती हैं। इसलिए हमारी सलाह है कि पपीते का सेवन ज़रूर करें।

6- पाचन को दुरुस्त करता है– जिन लोगों की पाचन शक्ति कमज़ोर हो रही है या हो गई है तो उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीते में फाइबर के साथ-साथ पपैन नामक एक एंजाइम होता है जो आपकी पाचन शक्ति को दुरुस्त रखता है। यह एंजाइम आहार को पचाने में अत्‍यंत मददगार होता है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्‍या जैसे कब्‍ज की शिकायत हमेशा बनी रहती है, उन्‍हें पपीते का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

7- वज़न घटाने में मददगार– अगर आप मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं तो पपीते का सेवन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मीठा होने के बावजूद पपीते में कैलरी कम होती हैं और वज़न नहीं बढ़ने देती है। इसके अलावा, पपीता में मौजूद फाइबर आपको संतुष्ट और पूर्ण महसूस करवाने के साथ आंतों के कार्यों को ठीक रखता है जिसके कारण वज़न घटाना आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें : जानिए, हिन्दू धर्म में शादी में 7 फेरे क्यों लिए जाते हैं और उन 7 फेरों के मतलब क्या होते हैं ?