गन्ने का जूस पीएंगे तो होंगे ये फायदे

1931
sugercane-juice

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लू व तेज़ धूप पड़ने भी शुरू हो जाती है और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है। ऐसे में अपने शरीर को स्वस्थ, ठंडा रखने की बहुत ज़रूर है। वैसे तो गर्मियों के दिनों हर जगह गन्ने का जूस तो उपलब्ध हो ही जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गन्ने का जूस पीने से आपको क्या-क्या फ़ायदे हो सकते हैं। अगर, नहीं सोचा तो कोई बात नहीं, इस लेख के माध्यम से हम आपको गन्ने के रस के ढेरों फायदेमंद फायदे बताने जा रहे हैं। 

sugercane -

1- दरअसल, गन्ने का रस पीने से हर किसी आनन्द की अनुभूति होती है। विशेषकर गर्मी के मौसम में एक गिलास गन्ने का रस शरीर को बहुत सुकून देता है। इससे थकान मिट जाती है और अच्छा महसूस होता है।

2- पीलिया रोग में गन्ने का रस पीना लाभदायक होता है। इसके उपयोग से पीलिया जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है तथा लीवर को ताकत मिलती है। यह आसानी से हजम हो जाता है और थकान मिटाता है।

3- गन्ने के रस में पेशाब लाने की खूबी भी मौजूद होती है। गर्मियों में जो लोग पेशाब की जलन से ग्रसित होते हैं उनके लिए गन्ने का रस बेहतरीन इलाज है। इसलिए हमारा यह मशवरा है दूध की आधी मात्रा मिलाकर और कुचली हुई बरफ मिलाकर मजेदार शर्बत का मजा लें और पेशाब की जलन से छुटकारा हासिल करें।

4- गन्ने का रस पीने से एक फायदा यह भी होता है कि यह लोगों घबराहट और दिल धड़कने जैसी परेशानियों से बचाता है।

5- गन्ने के रस के वैसे तो बहुत ही चमत्कारिक फायदे हैं। उसमें एक फायदा यह भी है कि इसमें आहार रस की आपूर्ति के कुछ रेचक गुण हैं। फाइबर पेरिस्टाल्टिक गति को प्रोत्साहित करने, आंत में सूजन को ठीक करने और कब्ज, सूजन और ऐंठन के लक्षणों से राहत देने में मदद करता है।

6- गर्मियों के दिनों मेंगन्ने का रस सेवन करने से इंसान में ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है। गन्ने के जूस में मौजूद गुण हमारे शरीर को ऊर्जावान करते हैं और हम जल्दी नहीं थकते हैं। इसलिए अधिक ऊर्जा पाने के लिए गन्ने के जूस को गर्मी के मौसम में हर रोज़ पीते रहें।

7- गन्ने का साफ, शुद्ध, ताजा (तुरंत निकाला गया ) रस पाचन शक्ति को बढ़ाता है इसका कारण इसमे उपस्थित 85% तक पानी, प्राकृतिक मिठास, कैल्शियम, मैग्नीशियम ,आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स एवम् विटामिन होते हैं।

8- हमेशा गन्ने का रस पीने से पहले यह सुनिश्चित करें कि गन्ने का रस ताज़ा हो क्योंकि पहले निकले हुए जूस में टॉक्सिस पैदा हो जाते हैं तो सेहत के लिए ख़तरनाक होते हैं। इसलिए सदा याद रखें कि गन्ना का जूस केवल ताज़ा ही पिएं।

9- गन्ने का रस पीने त्वजा में निखार आ जाता है क्योंकि यह प्राकृतिक जूस होता है। इसलिए जो लोग शरीर की सेहत रखने के साथ-साथ अपने चेहरे की ख़ूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह जूस बहुत फायदेमंद हैं।

10- यह जूस मधुमेह के रोगियों के लिए भी कारगर सिद्ध होता है। गन्ना स्वाद में मीठा और प्राकृतिक चीनी से भरा होता है। इसके कारण, कम ग्लाइसेमिक सूचकांक के कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा है।  

ये भी पढ़ें : इन तरीकों से मन को रखें स्वस्थ, जिन्दगी हो जाएगी बेहतर