जानिए, जानवरों के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य

618
animals

रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इंसान इतना मशगूल हो जाता है कि उसे अपने आस-पास मौजूद क़ुदरत की ख़ूबसूरती व उनसे जुड़े हुए कुछ दिलचस्प तथ्य मालूम नहीं होते हैं। दरअसल, शहरीकरण के कारण सड़कों पर, पेड़ों पर मेंढक, सांप जैसे जानवर नहीं दिखाई देते है, लेकिन उनसे जुड़े हुए कुछ दिलचस्प तथ्य मौजूद हैं जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए। इस लेख के ज़रिए हमने जानवरों से जुड़े कुछ तथ्यों की जानकारी दी है।

animal 1 -

1- हाथी- हाथी एकमात्र ऐसा जानवर है जो की कूद नहीं सकता।

2- मेंढक- मेंढको को सम्मोहित (hypnotize)  किया जा सकता है बस  उन्हें पीठ के बल लेटाकर उनके पेट में गुदगुदी करनी है और वे सम्मोहित हो जाएंगे।

3- बिल्ली- बिल्लियां मीठा नहीं चख सकती । उनकी स्वाद कलिकाओं में मीठा चकने की क्षमता नहीं है।

4- घोड़ा- घोड़ों के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि घोड़े खड़े खड़े सोते हैं।

5 – जिराफ- जिराफ की जीभ बहुत लंबी होती है जिसके कारण वह अपने कान को जीभ से साफ कर सकते हैं।

6- समुद्री घोड़ा- नर समुद्री घोड़ा बच्चों को जन्म दे सकता है।

7- भालू- भालू के 42 दांत होते हैं।

8- गिलहरी- गिलहरी अन्य अनाथ शिशु गिलहरियों को गोद लेती है और उनकी देखभाल करती हैं।

9- हाथी के बच्चे – दरअसल, हाथी के बच्चे आराम के लिए अपनी सूंड को वैसे ही चूस लेते हैं, जैसे बच्चे होने पर इंसान अपने अंगूठे को चूसा करता है।

10-  सांप- सांप इस दुनिया में सांप एकमात्र ऐसा जीव है जो कभी भी अपनी पलक नहीं झपकाते है।

11- चूहा- भूखा रहने पर चूहा खुद की भी पूँछ खा सकता है।

12- एक युवा बिल्ली केवल मनुष्यों से बात करने के लिए म्याऊ करती है।

ये भी पढ़ें : जानिए ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों बना होता है X का निशान?