जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ ?

961
शुक्रवार का राशिफल
शुक्रवार का राशिफल

आज दिनांक 28 फ़रवरी 2020 शुक्रवार | फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिनरात रहेगी- इस प्रकार से पंचमी तिथि की वृद्धि हो रही है- गंडमूल जल संज्ञक अश्विनी नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व 04/03 बजे तक रहेगा भरणी नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मेष राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन में 11/25 बजे से 12/51 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशुल रहता है-

मेष- आपके लिए आज का दिन अनेकानेक प्रकार से खुशिया प्रदान करने वाला दिन है | आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यात्रा का सुख और लाभ दोनों मिलेगा | पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा और आय में भी बढ़ोतरी होती | मित्रो का साथ मिलेगा |

वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है और न ही आज आपके लिए गौचर पक्ष के है इसलिए आज आप अपने खर्च पर और अपनी वाणी पर नियंत्रण ही रखे तो अच्छा रहेगा | कोई आपको उकसा कर अपना मतलब सिद्ध करने का प्रयास कर सकता है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और लाभदयक है इसलिए आज आप अपने योजनानुसार काम करते चले जाए धीमे धीमे आपका काम सफल भी होगा और लाभ भी मिलेगा | आज यात्रा का लाभ मिलेगा और कोई शुभ समाचार मिलेगा |

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपका काम आसानी से बनेगा और बिना किसी झंझट के बनेगा | अपने कार्य का विस्तार करना चाहते है तो वह कर सकते है और कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो उसके लिए आवश्यक साधन और सहयोग मिल जायेगा

सिंह- आपके लिए आज का दिन सफलता से भरपूर है | भगवान् की भक्ति में और आध्यात्म आस्था में दिलचस्पी बढ़ेगी और रूचि से आज आप कोई धार्मिक कार्य कर सकते है | नए काम का शुभारम्भ हो जायेगा और मन में ख़ुशी बढ़ेगी | धन मिलेगा |

कन्या- आपके लिए दिन विपरीत है कोई काम आसानी से बनाने के लिए काफ़ी कुछ त्याग करना पड़ेगा और आज लोगो से बहस करने के बजाय यदि अपने काम से काम करेगे तो ही ठीक रहेगा | तबियत का ध्यान रखना और ज्यादा उतेजित न हो तो अच्छा |

तुला- आपके लिए आज का दिन शानदार है आपका मन इधर उधर अब बाहर भटकेगा | विवाहित है अगर आप तो आज जीवनसाथी का प्यार मिलेगा और अगर कोई तकरार चल रही है तो आज थोडा प्रयास करे तो वह सब खत्म होकर वापस प्रेम प्यार की कहानी शुरू हो जाएगी |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है जो कुछ भी करेगे उसका कोई न कोई उल्टा असर भी आपको देखनेको मिलेगा | आज वाणी पर संयम रखे और किसी का मजाक आदि भी उड़ाने से बचे | सबका सहयोग करे और अपने काम से काम करे |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कोई भी काम किसी से निकलवाने के लिए आज आपको मित्रो और परिवार वालो की सहायता मिल जाएगी | नियमित कार्यो से लाभ मिलेगा और संतान सम्बन्धी कोई शुभ सुचना मिलेगी |

मकर- आपके लिए आज का दिन पक्ष का नहीं है कोई न कोई कमी या चिंता मन में परेशानी का कारन बनी रहेगी | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे वरना अपमान हो सकता है | शत्रु पक्ष हावी रहेगा और धन का खर्च भी अनाव्शय्क होगा | मेहमान आ सकते है |

astrology

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आपमें जोश और उत्साह कूट कूट कर भरा रहेगा | आपका हर पराक्रम अपने अंजाम तक पहुचेगा | निजीहित के कार्य पहले कर ले आगे शायद ऐसी सुविधा न मिले | आज परिवार में कोई खुश खबरी सुनने को मिलेगी |

यह भी पढ़ें :CAA : विनोद कापड़ी ने ट्विट कर कपिल मिश्रा को कहा आतंकी

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपके सभी काम सिद्ध होगे व आज आपके काम को बाकी दुसरे लोगो से सपोर्ट भी मिलेगा और सराहा भी जायेगा | आज आर्थिक स्थति में काफी कुछ सुधार होता हुआ लग रहा है बस आप प्रयत्न करना बंद न करे |

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.