जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

213
news
जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 12 मार्च 2021 शुक्रवार- फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 3-02 बजे तक रहेगी फिर अमावशया शुरू होगी- शतभीषा नक्षत्र रात 10-51 बजे तक रहेगा फिर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे- सिद्ध योग सुबह 8-30 बजे तक रहेगा फिर साध्य योग शुरू होगा- शकुनि करण दोपहर 3-02 बजे तक रहेगा फिर चतुष्पाद करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दिन मे 11-18 बजे से 12-48 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्ट दोपहर 12-24 बजे से 1-12 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-50 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-45 बजे होगा-

मेष– आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक दिन है अगर आप कोई नया काम करने की सोच रेह है तो आज कर सकते है आपको मित्रो का साथ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार अपने व्यवसाय में कोई लाभदायक स्थति भी आपके सामने आ सकती है | धन मिलेगा |

वृषभ– आपके लिए आजा का दिन अच्छा है सामाजिक स्थति में सुधर होगा | नजदीकी लोगो से साथ और सहयोग मिलेगा | सरकारी काम समय पर पुरे हो जायेगे | मित्र मण्डली में या सामूहिक समारोह में आपकी प्रशंसा होगी | अपने लाभ के काम भी करे |

मिथुन– आपके लिए आज का समय अच्छा है अगर आप किसी नए काम को शुरू करना चाहे तो आज कर सकते है वैसे तो आपके घर बैठे ही कोई लाभ देने वाला सौदा या समाचार मिलने के पुरे योग है | धार्मिक कार्यो में खर्च होने की भी सम्भावना है |

कर्क– आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है खासकर के अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरते और बाहरी खाने का त्याग करे | अनजान लोगो से सावधान रहे और किसी भी प्रकार के छोटे झगड़ो को भी आज नज़र अंदाज़ करे | चिंता बढ़ सकती है |

सिंह– आपके लिए अभी समय में धीरे धीरे सुधार हो रहा है आगे के लिए कुछ प्रोग्राम बना सकते है | आज आपके परिवार में खुशियों का माहोल रहेगा और कही बाहर खाने आदि के लिए भी दावत पर बुलावा आ सकता है | अपने जीवनसाथी से प्यार ही मिलेगा |

कन्या– आज का दिन आपके लिए अच्छा है छोटे मोटे काम बन जायेगे और आज आप अपने हित के काम पहले करे किसी से भी उधारी लेने से बचे और अगर उधारी ले राखी है तो उसको चुकाने का प्रयास करे | यतिवाणी के अनुसार मित्रो से समय पर सहयोग नहीं मिलनसे से दुःख होगा |

astro 6 -

तुला– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सुबह सवेरे ही कोई शुभ सन्देश मिल सकता है | आपके लिए आज कोई मित्र अथवा परिवार का सदस्य कही दूर से मिलने को भी आ सकता है | संतान सम्बन्धी चिंता का निवारण होगा और धन मिलने के योग है |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है कुछ लोग आपके विरोद्ध कोई षड़यंत्र कर सकते है और आपको हानि पहुचाने का प्रयास कर सकते है | यतिवाणी अनुसार आप आज सुने सबकी और सलाह सब की ले लेकिन किसी के कहने मात्र से कोई बड़ा सौदा या काम शुरू न करे |

धनु– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है आपकी योजनाए सफल सिद्ध होगी और अपने काम में भी आप आपकी उन्नति होगी | पुरे परिवार में खुशिया बढ़ेगी और जोश व जशन जैसा माहोल रहेगा | नए लोगो से मुलाकात आगे लाभ देगी |

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा ही है यतिवाणी अनुसार सब छोटे छोटे काम बना लेगे | घर के कार्यो में रूचि लेने से काफी कुछ सिखने को मिलेगा | आर्थिक स्थति पर किसी खास काम का लाभ मिलने से सुधार हो जायेगा | परिवार में खुशिया बढ़ेगी | यात्रा को टाल दे |

कुम्भ– आपके लिए तो समय अभी अच्छा शुरू चूका है इसलिए आज का दिन भी बहुत अच्छा है जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि मिलेगी | आपको इनदिनों में अपने गुस्से पर थोडा काबू रखने की जरुरत है | धन आदि की कमी नहीं होगी |

मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है हर समय आपको कुछ न कुछ परेशानी महसूस होती ही रहेगी | अपने काम में भी मन नहीं लगेगा | खर्च और तनाव से चिंता बढ़ेगी | किसी से आज कडवी भाषा में कुछ न कहना अपमान भी हो सकता है |

यह भी पढ़े:भगवान गणेश के पुत्र का क्या नाम है ?