Magahi Bhojpuri Issue : ‘मगही-भोजपुरी पर बोल राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं का?’ सोरेन को नीतीश ने खूब सुनाया

101

Magahi Bhojpuri Issue : ‘मगही-भोजपुरी पर बोल राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं का?’ सोरेन को नीतीश ने खूब सुनाया

हाइलाइट्स

  • भाषा पर विवाद पैदा कर फंसे हेमंत सोरेन
  • ‘मगही-भोजपुरी पर बोल राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं का?’
  • हेमंत सोरेन को नीतीश कुमार ने खूब सुनाया
  • भाषा पर और तेज हुआ सियासी संग्राम


पटना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जब भोजपुरी और मगही पर अजब बयान दिया तो शायद उन्हें भी ये उम्मीद तक न होगी कि उन्होंने बर्रे के छत्ते में हाथ डाल दिया है। ये हम यूं ही नहीं लिख रहे। जो सीएम नीतीश कुमार हेमंत सोरेन के किसी बयान पर प्रतिक्रिया देने से भी परहेज करते थे, उन्हें सोरेन ने बैठे-बिठाए सियासी दुश्मन बना लिया। नीतीश ने सोरेन को मगही-भोजपुरी पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

‘मगही-भोजपुरी पर बोल राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं का?’
पटना में सोमवार के जनता दरबार के बाद जब नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए तो उनसे यही सवाल पूछ दिया गया। मानो नीतीश को भी इसी सवाल का इंतजार था। उन्होंने बात तो बिहार-झारखंड के लोगों की प्यार-मोहब्बत से शुरू की लेकिन बात का अंत करते-करते हेमंत सोरेन को खूब सुनाया।
बिहार से खफा क्यों नजर आ रहे हैं हेमंत सोरेन? भोजपुरी और मगही पर टिप्पणी राजनीति या भूल?
नीतीश ने कहा कि ‘हो सकता है कि वो (हेमंत सोरेन) इस बयान को कोई राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हों और ऐसा है तो वो कोशिश करते रहें। लेकिन हमलोगों के मन में पूरे झारखंड के लिए प्रेम और सम्मान का भाव है।’

क्या कहा है सोरेन ने
हाल ही में हेमंत सोरेन ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘जनजातीय समाज ने झारखंड अलग राज्य की जो लड़ाई लड़ी है, वह अपनी क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा की बदौलत लड़ी है, ना कि भोजपुरी और हिन्दी की बदौलत। वे किसी भी हालत में झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे। जो लोग मगही या भोजपुरी बोलते हैं, वे लोग डोमिनेटेड पर्सन्स हैं।’
navbharat times -बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की
सीएम हेमंत सोरेन ने विवादित टिप्पणी करते हुए ये तक कह दिया किनझारखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रखकर, महिलाओं की इज्जत लूटते वक्त भोजपुरी भाषा में ही गाली दी जाती थी। मगही और भोजपुरी रिजनल लैंग्वेज ना होकर बाहरी लैग्वेंज है।

Patna News : पटना पहुंची फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, उत्तराखंड से चुनाव लड़ने की चाहत

घुवर दास बोले- हेमंत सोरेन की नई नीति ‘बांटो और राज करो’
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई नीति ‘बांटो और राज करो’। उन्होंने कहा कि महान झारखंड में आज बचकाना नेतृत्व कार्यरत है। भोजपुरी-मगही भाषी लोगों के प्रति मुख्यमंत्री का यह बयान दुखद है। उनके गठबंधन को वोट देने वाले लोगों को आज दुख जरूर हो रहा होगा।

nitish soren

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link