दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी पटाखों पर रोक लग सकती है

332

सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर 1 नवंबर तक रोक लगायी थी | न्यायालय ने पिछले साल भी दिल्ली में पटाखों के बिक्री पर रोक लगायी थी | अब दिल्ली में पटाखों पर लगायी रोक के बाद महाराष्ट्र में भी पटाखों पर रोक के लिए बात की जा रही है | महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने इस बात की जानकारी दी है |

रामदास कदम ने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा | मुंबई में मंत्रालय परिसर में आज विद्यार्थीओ को पर्यावरणपूरक दीपावली मनाने कि शपथ दिलाई गयी | इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े और पर्यावरण मंत्री रामदास कदम उपस्थित थे |

इसपर शिवसेना के नेता और राजयसभा संसद संजय राउत को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पटाखों पर अनेक लोगो का घर चलता है, वो रोजगार का साधन है | सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पुरे विश्व में पटाखे है, इसलिए पटाखों पर रोक लगाना गलत है |

दिल्ली में पटाखों के बिक्री पर रोक के बाद लेखक चेतन भगत ने इस बात का विरोध किया था | उन्होंने कहा था कि हिन्दू त्योहारों के मौके पर ही पटाखों और अन्य चीजों पर रोक लगायी जाती है | कभी मुसलमानों और ख्रिश्चनो के त्यौहार पर रोक नहीं लगायी जाती | उन्हें कभी कहा नहीं जाता कि बकरे को मत काटो या फिर क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री मत लगाओ |