किस देश में दुनिया का सबसे महंगा आम मिलता है?

2416

गर्मियों में आम सबसे ज्यादा राहत पहुंचते और आम गर्मी से बचने में काफी कारगार सिद्ध होता है, लेकिन क्या आप जानते है दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है और इसका क्या कीमत होगी। नो तामागो (एग ऑफ द सन) आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे जापान के मियाजाकी प्रांत में मिलता है और पूरे जापान में बेचा जाता है। यहां हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास और महंगे आम को बड़े स्तर पर बेचा जाता है। जिसमें इनके दाम आसमान छूने लगते हैं। साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपये में बिकी थी।

gdsa 5ece3ffdddc23 -

यह भी पढ़े: जानिए किस योगासन को करने से रहेंगे दिनभर एक्टिव?

प्रत्येक आम का वजन 350 ग्राम था। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि महज 700 ग्राम आम की कीमत जब ढाई लाख रुपये से ज्यादा है तो एक किलो खरीदने के लिए तो तीन लाख रुपये से ज्यादा ही खर्च करने पड़ेंगे।आप बेशक तोर पर इस आम का मुल्य जानकार हैरान हो गए होंगे, आपको यह बताना चाहेंगे की आखिर इस आम का इतना अधिक दाम क्यों है? इस आम को बनाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।

2020 5largeimg27 May 2020 110126063 -

जापानी किसान प्रत्येक आम को एक छोटे जाल के साथ घेरते हैं, जो सूरज की रोशनी को सभी कोणों पर त्वचा को हिट करने की अनुमति देता है (यह एक समान, रूबी-लाल रंग देता है) और पेड़ से फल को नीचे गिरने नहीं देता है। जब आम पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं, तो ये अपने आम ही जाल में गिरकर अटक जाते हैं, जिसे निकालकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। ये आम खाने में बहुत मजेदार होते है।

इस आम की खेती भी काफी खास है , इस आम को बस ऑर्डर पर ही उगाया जाता है। इस आम की खूबी ये है कि यह आधा लाल और आधा पीला होता है। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बाकि आम के मुकाबले काफी अधिक होती है।