MP Today Weather News : सर्द हवाओं से कांपा एमपी, शिवपुरी में सबसे ज्यादा ठिठुरन

74

MP Today Weather News : सर्द हवाओं से कांपा एमपी, शिवपुरी में सबसे ज्यादा ठिठुरन

भोपाल
एमपी (Madhya Pradesh Weather News Update) में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर है। खासकर एमपी के पूर्वी हिस्सों (रीवा, सागर और शहडोल संभागों) में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 20 जनवरी, 2022 तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतल दिन की संभावना है।


वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी एमपी में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक ने कहा है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को जिसे ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है, 72°पूर्वी देशांतर के साथ 32°उत्तरी अक्षांश के उत्तर में चलायमान है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले क्षोभमंडल स्तरों में उत्तर आंतरिक ओडिशा तक चलायमान है। निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण कोंकण के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

MP Weather News : एमपी में अब सताएगा शीतलहर, रात के तापमान में आज से गिरावट, पचमढ़ी से ज्यादा शाजापुर में ठंड
कहीं-कहीं बारिश की संभावना

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2022 को पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में 16 और 17 जनवरी 2022 को कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। वहीं, 16 जनवरी 2022 को दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 16 और 17 जनवरी 2022 को कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर पर हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फवारी की संभावना है। बाद के दो-तीन दिनों के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

navbharat times -MP Today Weather News : बारिश थमी, अब एमपी में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, संक्राति से शीतलहर
इन जिलों में शीतलहर

वहीं, पिछले घंटों के दौरान विदिशा, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, बैतूल और इंदौर में कोल्ड-डे के साथ सिवनी में भीषण शीत दिवस और सागर, रतलाम, नीमच, धार और शिवपुरी में शीत लहर रही है।

इन जगहों पर सबसे कम न्यूनतम तापमान

  • शिवपुरी (पिपरसमा) – 4.1°C
  • नीमच (मरूखेड़ा) – 5.2°C
  • छतरपुर (नौगांव) – 5.4°C
  • धार (सिटी) – 5.5°C
  • पचमढ़ी – 6.0°C
  • ग्वालियर (सिटी) – 6.1°C
  • अशोकनगर (आंवरी) – 6.3°C
  • भिंड (सिटी) – 6.4°C
  • सागर (सिटी) – 6.4°C
  • रतलाम (सिटी) – 6.5°C
  • गुना (सिटी) – 6.8°C
  • टीकमगढ़ (सिटी) – 7.2°C
  • बड़वानी (तालुन) – 7.4°C
  • दतिया (सिटी) – 7.4°C
  • इंदौर (एयरपोर्ट) – 7.4°C
  • खजुराहो – 7.6°C
  • भोपाल (बैरागढ़) – 7.7°C
  • विदिशा (सिटी) – 7.7°C
  • शाजापुर (सिटी) – 7.7°C
  • उज्जैन (सिटी) – 8.0°C
  • राजगढ़ (सिटी) – 8.0°C
  • मंडला (सिटी) – 9.0°C
  • देवास (कन्नौद) – 9.9°C
  • जबलपुर (सिटी) – 10.5°C

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News