अब नहीं गूंजेगी जतंर मतंर पर इंसाफ की आवाज!

322
अब नहीं गूंजेगी जतंर मतंर पर इंसाफ की आवाज!
अब नहीं गूंजेगी जतंर मतंर पर इंसाफ की आवाज!

दिल्ली का ऐतिहासिक स्थान जहाँ पर हर कोई अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करता है! जिस जगह ने दिया लाखों लोगों इंसाफ अब उसी जगह पर नहीं कर सकेंगे लोग प्रदर्शन! बात जरा सी खटक रही है, लेकिन बात बिल्कुल सही है। आपको बता दें कि एक फैसलें के दौरान ये आदेश आया है कि अब दिल्ली के जंतर मतंर पर नहीं होगा कोई धरना प्रदर्शन। आइये खबर पर नजर डालते है….

खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र में होने वाले सभी विरोध प्रदर्शनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। जी हाँ, मतलब अब नहीं होगा इस जगह कोई प्रदर्शन।

ये है पूरा मामला…..

जतंर मतंर पर होने वाले प्रदर्शन पर इसीलिए रोक लगा दिया गया है क्योंकि जतंर-मंतर के पास रहने वाले कुछ लोगों की तरफ से दायर एक याचिका दायर की थी। जिस पर एनजीटी ने अपना फैसला सुनाया। लोगों का कहना था कि उनको दिक्कत होती है।

hhu -

एनजीटी ने सुनाया फैसला…..

लोगों की याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने कहा कि हर रोज होने वाले प्रदर्शनों की वजह से जंतर-मंतर के आसपास रह रहे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, यही कारण है कि अब यहाँ कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

 

रामलीला मैदान पर होंगे सारे प्रदर्शन…..

आपको बता दें कि एनजीटी ने अपने फैसले में ये भी कहा कि लोग जतंर मतंर की बजाय अब से धरना प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे।

 

वो घटनाएं, जिसको लेकर जतंर मतंर पर हुआ था प्रदर्शन….

जतंर मतंर इंसाफ दिलाने के लिए एक ऐतिहासिक स्थान है। यहाँ से लाखों लोगों न्याय मिला है। बीते कुछ सालों में अगर जतंर मतंर पर होने वाले प्रदर्शन पर अगर गौर किया जाए तो दामिनी केस, जन-लोकपाल बिला, ये ऐसे प्रदर्शन है, जब देश के कोने कोने लोगों ने आकर इस प्रदर्शन न्याय दिलाने के लिए शामिल हुए थे।